कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर लगाकर मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीजों का जॉंच एवं उपचार किया जा रहा है।
इसी क्रम में अपना घर सेवा आश्रम में शिविर लगाकर 35 मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीजों का स्वास्थ्य जॉंच कर कर आवश्यक दवाईयों का वितरण किया गया तथा अस्वस्थता से ग्रसित मरीजों का जॉंच कर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
शिविर में उपस्थित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, समय पर उपचार एवं साथ ही व्यसन एवं मादक पदार्थो के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दिया गया एवं स्वस्थ जीवनशैली एवं संवर्धन के बारे में जानकारी दी गई।
#Health
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh






