बलौदाबाजार थाना भाटापारा ● सूने मकान में चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार, सोना: लगभग 10 तोला (सोने के जेवरात), कीमती- ₹15,00,000
चांदी: लगभग 40 तोला (चांदी के जेवरात), कीमती ₹96,000
नगदी रकम: ₹23,420/-
नगदी रकम, सोने चांदी के जेवर सहित कुल- ₹16,19,420
● सुभाष वार्ड भाटापारा में आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को दिया गया अंजाम
● लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद
● किराए के मकान में रहकर ताक-झांक करते थे आरोपी, मौका पाकर सूने मकान को बनाया निशाना
● चोरी की घटना के बाद से ही आरोपी थे फरार, बिलासपुर में दी गई दबिश
● दोनों आरोपियों को बिलासपुर में चोरी के सोने चांदी के जेवर बेचने की फिराक में घूमते हुए पकड़ा गया
● आरोपियों के कब्जे से लगभग 10 तोला सोना, 40 तोला चांदी और ₹23,420 नगद बरामद
● पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से नगदी रकम, सोने चांदी के जेवर सहित कुल ₹16,19,420 कीमत मूल्य का सामान किया गया बरामद
● दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए, चोरी का शत प्रतिशत का सामान बरामद करने में थाना भाटापारा शहर को मिली सफलता
थाना भाटापारा शहर पुलिस को चोरी के एक बड़े मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुभाष वार्ड भाटापारा स्थित एक सूने मकान में लाखों की चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बिलासपुर से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर और नगदी रकम जब्त की गई है।
घटना का विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ढाल सिंह ठाकुर, निवासी सुभाष वार्ड भाटापारा अपनी पत्नी का इलाज कराने रायपुर गए हुए थे। इस दौरान उनका मकान सूना था। प्रार्थी के सूने मकान का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अलमारी में रखे नगदी रकम तथा सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी दिनांक 21.05.2026 को प्रातः 09:00 बजे नौकरानी के घर में काम करने के लिए घर आने के बाद हुई। नौकरानी ने देखा कि घर के दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ था तथा अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 172/2025 धारा 305ए,331(4) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे आरोपी- प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.शर्मा के कुशल निर्देशन और उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही थी। जांच के दौरान पता चला कि पीड़ित के मोहल्ले (सुभाष वार्ड) में ही किराए के मकान में रहने वाले दो संदिग्ध युवक घटना के बाद से गायब हैं। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों का पीछा किया गया, जिसके बाद दोनों शातिर आरोपियों को बिलासपुर से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। इस दौरान दोनों आरोपी चोरी का सामान सोने चांदी की जेवर आदि बेचने की फिराक में बिलासपुर में घूम रहे थे। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
जप्ती का विवरण- प्रकरण में थाना भाटापारा शहर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का शत्-प्रतिशत मशरूका बरामद करने में सफलता पाई है।
सोना: लगभग 10 तोला (सोने के जेवरात), कीमती- ₹15,00,000
चांदी: लगभग 40 तोला (चांदी के जेवरात), कीमती ₹96,000
नगदी रकम: ₹23,420/-
नगदी रकम, सोने चांदी के जेवर सहित कुल- ₹16,19,420
वारदात का तरीका- आरोपी शातिर किस्म के हैं। आरोपी अरूण साल्वे सुभाष वार्ड भाटापारा में किराए का मकान लेकर रह रहा था। वह मोहल्ले के घरों की रेकी करता था, जैसे ही उसे पता चला कि मकान मालिक ढाल सिंह ठाकुर सपरिवार रायपुर गए हुए हैं, उसने मौका पाकर बिलासपुर निवासी अपने दोस्त संजय खरे के सांथ रात में धावा बोल दिया और चोरी की वारदात को अंजाम देकर बिलासपुर फरार हो गए। दोनों आरोपियों को आज दिनांक 01.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपियों के नाम
1. अरुण साल्वे उम्र 40 साल निवासी मण्डी चौक टिकरापारा बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर वर्तमान पता सुभाष वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
2. संजय खरे उम्र 34 साल निवासी टिकरापारा बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर







