कोरबा / छत्तीसगढ़:
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 प्रदेश के नागरिकों के लिए त्वरित न्याय का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है। इसका एक जीवंत उदाहरण तब देखने को मिला जब विद्युत समस्या से परेशान उपभोक्ता रामकुमार साहू ने घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कराई।
शासन की तत्परता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शिकायत के महज एक घंटे के भीतर विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए समस्या का स्थाई निराकरण कर दिया गया।
”मैने सिर्फ एक कॉल किया था और इतनी जल्दी कार्रवाई होगी, इसकी मुझे उम्मीद नहीं थी। घर बैठे मिली इस त्वरित राहत के लिए मैं मुख्यमंत्री जी और प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।”
— रामकुमार साहू (लाभार्थी)
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.






