बिलासपुर। शनिचरी बाजार के फल एवं सब्जी व्यापारियों ने मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों के अनुसार बिलासा चौक के फल व्यापारी संदीप साहू अपने गोदाम से ठेला लेकर बाजार जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी मुकेश दुबे ने उन्हें रोककर लाठी-डंडे से मारपीट की, जिससे उनके हाथ और पैर में चोट एवं सूजन आ गई। घटना से नाराज बड़ी संख्या में व्यापारियों ने एकजुट होकर कलेक्टोरेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा आए दिन अभद्र व्यवहार किया जाता है, जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारी संघ ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



