आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाएगा कोरबा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होगा विशेष आयोजन
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कोरबा में विशेष आयोजन की तैयारी की जा रही है। सामने आए वीडियो में आयोजन से जुड़े व्यक्ति द्वारा बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। देशभर में इस अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कोरबा में भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम की जानकारी सामने आई है।
वीडियो में आयोजक की ओर से 51 हजार दीप जलाने की बात कही गई है। हालांकि, इस आयोजन का स्थान, घंटाघर समय शाम को 6 बजे बताया जा रहा और 51 हजार दीप कि बात आयोजकों की ओर से जानकारी दी गई है
अब देखना होगा कि कोरबा में 51 हजार दीपों का यह आयोजन किस स्वरूप में होता है और इसमें कितने लोग सहभागी बनते हैं।



