कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग ने अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू कर दिया है।

खनिज उड़नदस्ता दल ने आज कोरबा शहर से लगे सीतामढ़ी क्षेत्र में हसदेव नदी पर ड्रोन कैमरे के माध्यम से औचक निगरानी और कार्रवाई की। अभियान के दौरान ड्रोन कैमरे से नदी में अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक जेसीबी की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया गया। ड्रोन की सतत निगरानी के दौरान वाहन का पीछा करते हुए उसकी लोकेशन इमलीडुग्गू तक चिन्हित की गई। इसके बाद खनिज जांच दल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी और अवैध उत्खनन में संलिप्त जेसीबी तथा अवैध रेत परिवहन कर रहे एक टीपर को जब्त किया गया।
राताखार क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर को भी जब्त कर रामपुर थाना की अभिरक्षा में सौंपा गया। इस प्रकार एक ही अभियान में कुल तीन वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की गई।
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh




