आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर कर दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाया। AAP का दावा है कि वीडियो में प्रवेश वर्मा एक युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। पार्टी के मुताबिक, सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सवाल पूछे जाने के दौरान यह घटना हुई, जिसके बाद सुरक्षा गार्ड ने युवक को वहां से हटा दिया।
बताया गया कि प्रवेश वर्मा निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान AAP विधायक जरनैल सिंह भी मौके पर पहुंचे और सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने लगे। दोनों के बीच बहस के दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर रहे युवक को थप्पड़ मारे जाने का आरोप है। जरनैल सिंह ने कहा कि वह मामले में विकासपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे। वहीं, वीडियो को रीपोस्ट करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी की मांग की।



