कोरबा, 2 जुलाई। कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस संगठन के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में युवा कांग्रेस नेता शैलेंद्र कुर्रे ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे और संगठन के प्रति अपना समर्थन जताया।
इस अवसर पर शैलेंद्र कुर्रे ने कहा कि यदि उन्हें संगठन की जिम्मेदारी मिलती है, तो वे युवा कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
युवा कांग्रेस संगठन के चुनाव को लेकर रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल बना हुआ है और आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियों के और तेज होने की संभावना है।
रिपोर्ट: जितेन्द्र दास
SN India News, कोरबा






























