कोरबा | 10 जुलाई 2026
कोरबा वन विभाग इन दिनों अवैध तस्करों के खिलाफ काल बनकर उभर रहा है। जिले में जंगलों की सुरक्षा और अवैध परिवहन को रोकने के लिए वन विभाग की टीम मुस्तैदी से डटी हुई है। इसी कड़ी में आज वन विभाग ने अपनी सजगता और त्वरित एक्शन का लोहा मनवाते हुए अवैध लकड़ी से भरी एक गाड़ी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है।
मुखबिर के इनपुट पर DFO ने दिखाई ‘सुपर एक्टिव’ तत्परता
मिली जानकारी के अनुसार, विभाग को पत्थलगांव की ओर से भारी मात्रा में अवैध लकड़ी के परिवहन की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कोरबा जिला की जाँबाज़ और कर्तव्यनिष्ठ डीएफओ (DFO) श्रीमती प्रेमलता यादव ने बिना एक पल गंवाए गजब की तत्परता दिखाई। उनके कुशल निर्देशन और त्वरित रणनीति के तहत वन विभाग की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला।
घेराबंदी कर पकड़ा गया वाहन (CG 10 BM 1447)
डीएफओ के सटीक प्लान के मुताबिक वन अमले ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और पत्थलगांव की तरफ से आ रही संदिग्ध टाटा गाड़ी (क्र. CG 10 BM 1447) को धर दबोचा। जांच करने पर गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध रूप से ले जाई जा रही कीमती खम्हार लकड़ी पाई गई, जिसे टीम ने तुरंत ज़ब्त कर लिया।
बड़ी अपडेट: शुरुआती जांच में ज़ब्त की गई यह गाड़ी नरेंद्र शर्मा नामक व्यक्ति की बताई जा रही है। फिलहाल वन अधिनियम के तहत वाहन और खम्हार लकड़ी को राजसात करने की सख्त कार्रवाई की जा रही है।
क्यों तारीफ के काबिल है कोरबा वन विभाग की यह टीम?
”जब नेतृत्व मजबूत और सक्रिय हो, तो टीम का हौसला दोगुना हो जाता है। डीएफओ प्रेमलता मैडम के कुशल मार्गदर्शन में कोरबा वन विभाग का एक-एक कर्मचारी पूरी निष्ठा से काम कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर जिस फुर्ती से यह कार्रवाई की गई, उसने साबित कर दिया है कि कोरबा जिले में तस्करों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं हो सकते।”
वन विभाग की इस बड़ी और सफल कार्रवाई से न सिर्फ लकड़ी तस्करों के हौसले पस्त हुए हैं, बल्कि पूरे जिले में विभाग की इस तत्परता की जमकर सराहना हो रही है। सलाम है कोरबा वन विभाग की इस जांबाज टीम को, जो दिन-रात पर्यावरण और वन संपदा की रक्षा में तैनात है!




