छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी 10वीं की अंकसूची मुहैया कराकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने कोरबा से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था। इससे पहले इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार, जुलाई 2023 में भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) की ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। भर्ती के दौरान सक्ती निवासी नरेंद्र कुमार और जांजगीर-चांपा निवासी सोनम साहू ने आवेदन के साथ 10वीं की अंकसूची जमा की थी। अंकों के आधार पर दोनों का चयन रायगढ़ डाक संभाग के बर्रा और सुलेसा शाखा में डाकपाल पद के लिए हुआ था।
सत्यापन में फर्जी निकली अंकसूची..
नियुक्ति से पहले दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान अंकसूचियों की जांच तमिलनाडु बोर्ड से कराई गई। जांच रिपोर्ट में पता चला कि दोनों अंकसूचियां फर्जी हैं और बोर्ड ने उन्हें कभी जारी ही नहीं किया था। डाक अधीक्षक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फरवरी 2026 में पुलिस ने दोनों अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।नौकरी के लिए मांगे थे 3 से 3.50 लाख…
पूछताछ में दोनों ने बताया कि नौकरी की तलाश के दौरान उनकी पहचान कोरबा निवासी विनोद कुमार राठौर (47) से हुई थी। विनोद ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 3 से 3.50 लाख रुपए की मांग की। नरेन्द्र कुमार ने उसे 3.50 लाख रुपएदिए।
जबकि सोनम साहू ने नियुक्ति के बाद भुगतान करने की बात कही थी। आरोपी ने दोनों को फर्जी अंकसूचियां उपलब्ध कराईं, जिन्हें जानते हुए भी उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में इस्तेमाल किया।
दोनों अभ्यर्थी पहले ही जा चुके हैं जेल..
फर्जी दस्तावेजों का खुलासा होने के बाद दोनों की नियुक्ति निरस्त कर दी गई। पुलिस ने उनके कब्जे से फर्जी अंकसूचियां और वास्तविक शैक्षणिक दस्तावेज जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले का मुख्य आरोपी विनोद कुमार राठौर घटना के बाद से फरार था।
नकली नोट मामले में भी काट चुका है सजा…
पुलिस जांच में पता चला कि साल 2013 में नकली नोट मामले में विनोद कुमार राठौर को 10 साल की सजा हुई थी। जेल से रिहा होने के बाद वह फिर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने लगा। रायगढ़ में मामला दर्ज होने के बाद वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा।
कोरबा से गिरफ्तार, भेजा गया जेल…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


