* आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जांजगीर-चाम्पा जिले के थाना शिवरीनारायण, बम्हनीडीह, बिर्रा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाते हुए अलग- अलग कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के कुशल मार्गदर्शन एवं डीएसपी सतरूपा तारम के नेतृत्व में शिवरीनारायण पुलिस द्वारा ग्राम तुस्मा एवं कुरियारी में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान अनिता बंजारे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 40 पाव देशी प्लेन शराब, संध्या बंजारे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा देवचंद कुर्रे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। इसी प्रकार थाना बिर्रा पुलिस द्वारा आरोपी प्रताप महिलंगे को करही के पास 12 लीटर कच्ची महुआ शराब परिवहन करते हुए पकड़ा थाना बम्हनीडीह पुलिस द्वारा आरोपी संजय गोस्वामी निवासी सोठी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा राजीव श्रीवास्तव, थाना प्रभारी शिवरीनारायण कृष्णपाल सिंह, थाना प्रभारी बम्हनीडीह दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।


