कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। बरपाली निवासी रोहन उर्फ अमन श्रीवास का शव टीपी नगर के पास किराए के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरपाली निवासी रोहन उर्फ अमन श्रीवास टीपी नगर के पास किराए के कमरे में रहता था और Trendz Studio Salon में कार्यरत था।बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे उसकी अपने पिता से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद देर रात करीब 2:30 बजे उसने दोबारा पिता को फोन किया, जहां वह बातचीत के दौरान रो रहा था। सुबह परिजनों ने कई बार फोन लगाया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।अनहोनी की आशंका होने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां रोहन उर्फ अमन का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई।बताया जा रहा है कि रोहन उर्फ अमन अपने परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।फिलहाल सीएसईबी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



