कोरबा की रात और ट्रैफिक पुलिस की कड़क नज़र
घटना पावर हाउस रोड की है, जहाँ एक साहब अपने 10-चक्के वाले रथ (ट्रक) को लेकर डीडीएम रोड के रास्ते बड़े टशन में टीपी नगर की तरफ निकले थे। उन्हें लगा ‘नो एंट्री’ तो सिर्फ दिन के लिए होती है रात में तो सब जायज़ है
लेकिन आगे तो ट्रैफिक पुलिस का ‘सरप्राइज गिफ्ट उनका इंतज़ार कर रहा था पुलिस ने गाड़ी रुकवाई नियम का पाठ पढ़ाया और फिर रसीद बुक निकालकर कटा करारा चालान
अब ड्राइवर साहब टीपी नगर पहुंचे या नहीं ये तो नहीं पता लेकिन चालान का भारी भरकम पर्चा साथ लेकर ज़रूर गए हैं!
याद रखें कोरबा की सड़कों पर ‘स्मार्टनेस नहीं सिर्फ ‘ट्रैफिक रूल्स चलते हैं!
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



