ईडी की टीम ने धनबाद के प्रमुख कोयला कारोबारियों एलबी सिंह, अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल और रोहित यादव समेत कई दिग्गजों के 25 से अधिक ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की।
इस व्यापक सर्च ऑपरेशन के दौरान जांच एजेंसी ने करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी बरामद की है, जबकि अवैध कमाई से जुड़े 150 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक बैलेंस और म्यूचुअल फंड निवेश को तुरंत फ्रीज कर दिया गया है। इसके अलावा, अधिकारियों को लगभग 500 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों और जमीनों के दस्तावेज भी मिले हैं, जिनका सत्यापन किया जा रहा है।



