लेमरु थान क्षेत्र का मामला
प्राप्त सूचना के अनुसार, डिंडासराई (लेमरु) क्षेत्र से लापता हुई एक मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग महिला को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बरामद महिला की पहचान बंधई मांझी (उम्र लगभग 55-60 वर्ष), निवासी केराकाछार (करतला) के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से कमजोर हैं। बंधई मांझी लगभग 1 माह पूर्व अपनी बेटी बसंती मांझी के घर, निवासी डिंडासराई (लेमरु) आई थीं।
दिनांक 09 सितंबर 2026 को वह अचानक डिंडासराई स्थित घर से बिना बताए कहीं निकल गई थीं, जिससे परिजन काफी चिंतित थे और उनकी खोजबीन की जा रही थी। वहीं लेमरु थान के सहयोग से महिला को
सघन प्रयास और सूचना के आधार पर दिनांक 13 सितंबर 2026 को महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया। कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें सुरक्षित उनकी बेटी बसंती मांझी के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों ने महिला के सकुशल मिलने पर राहत की सांस ली और सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया
पुरुषोत्तम साहू ✒️





