* दोनों आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध नशीली टेबलेट 1140 नग तथा घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल, स्कूटी और मोटरसाइकिल कुल कीमती 1,63,000/- जप्त किया गया
* आरोपियों के विरुद्ध धारा 21(सी), 29 NDPS ACT के तहत कार्यवाही कीया गया
नाम आरोपी
01 अमित चतुर्वेदी पिता जयप्रकाश चतुर्वेदी उम्र 35 वर्ष निवासी BTI चौक BSNL ऑफिस के पास जांजगीर
02 रूपेश गीरी गोस्वामी पिता तोरण गिरी गोस्वामी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम धारा शिव वार्ड क्रमांक 4 मनका देवी चौक थाना पामगढ़
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (भापुसे) के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ की अवैध बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने तथा अवैध नशीली दवाओ पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश दिये गये थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के कुशल मार्गदर्शन में कोतवाली और साइबर की संयुक्त टीम के द्वारा रेड कार्यवाही किया गया।
इसी क्रम में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति चर्च मैदान में अपनी स्कूटी क्रमांक CG11AH5800 में अवैध नशीला टैबलेट रखकर ग्राहकों को बेच रहा है कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराते हुये टीम मौके पर पहुची जो एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने के फिराक में था जिसे घेराबंदी कर पकडा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम अमित चतुर्वेदी निवासी BTI चौक के पास जांजगीर बताया जिसके पास से अवैध नशीली टेबलेट Alprazolam tablet ip 0.5 mg Alprade0.5 कुल 650 नग मिला तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल,स्कूटी को विधिवत जप्त किया गया तथा नशीली पदार्थो के संबंध में पूछताछ करने पर धाराशिव के रुपेश गिरी गोस्वामी जांजगीर से लेना बताने पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा रेड कार्यवाही कर रुपेश गिरी गोस्वामी को धाराशिव से पकड़ा गया जिसके कब्जे से नशीला टेबलेट Alprazolam tablet ip 0.5 mg Alprade0.5 कुल 490 नग टेबलेट, घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं मोटरसाइकिल क्र CG 11AR9727 को जप्त किया गया इस तरह पुलिस टीम के द्वारा दोनो आरोपियो के कब्जे से अवैध नशीली टेबलेट कुल 1140 नग, घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल,01 स्कूटी,01 मोटरसाइकिल कुल कीमती 1,63,000/- रू को जप्त किया गया। दोनो आरोपियो को धारा 21(सी),29 NDPS ACT के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया
प्रकरण में end to end विवेचना के तहत संलिप्त अन्य आरोपियो के गिरोह तथा अवैध नशीली पदार्थो के सप्लायर के संबंध में जानकारी एकत्रित कर प्रभावी तथा कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक भास्कर शर्मा साइबर थाना प्रभारी, थाना कोतवाली से प्रशिक्षु उनि नितिन सूर्यवंशी, सउनि अरूण सिंह, मुकेश कुमार पाण्डेय, सायबर थाना से प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, रोहित कहरा, माखन साहू एवं थाना कोतवाली से आरक्षक शंकर राजपूत, तोरन डहरिया का सराहनीय योगदान रहा।
साइबर और कोतवाली पुलिस की तत्परता एवं सजगता से भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद कर आरोपियो के विरूद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है।




