Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Yogesh Saluja
कोरबा। प्रदेश में एक ओर अवैध कब्जों पर प्रशासन का डंडा चलने की खबरें आए दिन सुर्खियां बनती हैं, वहीं दूसरी ओर कोरबा में एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ तहसीलदार के स्पष्ट आदेश और जांच में दोष सिद्ध होने के बाद भी सरकारी तंत्र कार्रवाई करने से कतरा रहा है। मामला दर्री मे संचालित लक्ष्मी इंजीनियरिंग वर्क्स के संचालक श्यामदास वैष्णव द्वारा सिंचाई विभाग की बेशकीमती भूमि पर किए गए अवैध कब्जे से जुड़ा है। कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत के बाद खुली पोल वर्ष 2025 में कोरबा कलेक्टर के ‘जनदर्शन’ में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।…
कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने बिना लाइसेंस संचालित पीयूष डिस्ट्रीब्यूटर पेप्सिको कंपनी को सील कर दिया। इसके अलावा, दो पानी फैक्ट्रियों से पानी के सैंपल भी जांच के लिए लिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने दादर एरिया स्थित सुनीता बेवरेजेस और रजगामार रोड स्थित ममता इंडस्ट्रीज की पानी फैक्ट्रियों का भी निरीक्षण किया। इन फैक्ट्रियों के लाइसेंस सही पाए गए। हालांकि, टीम ने दोनों जगहों से तैयार पानी के नमूने जांच के लिए इकट्ठे किए। स्लाइस फ्रूट जूस और ट्रॉपिकाना अमरूद जूस के सैंपल लिए इन नमूनों…
कोरबा। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में गहराते रसोई गैस संकट, कमर्शियल सिलेंडर की कमी और उससे प्रभावित आम जनजीवन व उद्योगों को लेकर कोरबा. जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत भैंसमा तहसील में गैस सिलिंडर शव यात्रा निकाली गई। और तहसीलदार को ज्ञापन सोपा गया। आप नेताओं ने सरकार के गैस की कोई कमी नहीं वाले दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे जनता को गुमराह करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि देशभर में गैस संकट के हालात सरकार की विफल नीतियों का परिणाम हैं। जब सरकार खुद दावा कर रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है,…
दुर्ग,20 मार्च : दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना 16 मार्च 2026 को हुई थी। आरोपियों ने भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्टिंग यार्ड के पास अवैध रूप से प्रवेश कर लोहे के स्क्रैप को निशाना बनाया। यह क्षेत्र प्लांट का एक संवेदनशील हिस्सा है, जहां आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। 17 मार्च को बीएसपी की सुरक्षा इकाई…
हिंदू नववर्ष पर गुरुवार को शहर के दोनोंे हिस्से में दो अलग-अलग संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रम देर रात तक चला। पुलिस की मुस्तैदी से किसी तरह की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्यक्रम के बाद पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला। हिंदू नववर्ष के मौके पर गुरुवार को कोसाबाड़ी से ट्रांसपोर्ट नगर तक बजरंग दल और सीतामणी से ट्रांसपोर्ट नगर तक हिंदू क्रांति सेना की ओर से शोभायात्रा व झांकियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने पर किसी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो…
कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। गवन (नई दुल्हन) लेकर लौट रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के दो नंबर डबरीपारा मोड़ के पास हुई। तूफान वाहन (CG 11 BJ 9084) ग्राम कसरेंगा से कोरबा के दादर खुर्द की ओर जा रहा था। वाहन में लगभग 11 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल थे। हादसे में एक बच्ची की मौत हादसे में एक…
कोरबा, 20 मार्च 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने आज अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ जिलेभर में एक बड़ी, तीव्र और समन्वित कार्रवाई को अंजाम दिया। राजस्व विभाग की विभिन्न टीमों ने एक ही दिन में 26 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी को ज़ब्त कर स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोरबा एसडीएम सरोज महिलांगे के नेतृत्व में तहसीलदार बरपाली सत्यपाल राय और राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम चिचोली में छापेमारी की। इस कार्रवाई में अवैध रेत परिवहन के…
छत्तीसगढ़ के कोरबा में हिंदू नववर्ष पर कुछ युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। चलती कारों से खतरनाक स्टंट किए गए। इस दौरान कुछ युवक कार की खिड़की पर बैठे नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा कुछ युवक भगवा झंडा लगाकर भी स्टंट करते दिखे। कुछ अपनी बाइकों के साइलेंसर निकालकर तेज आवाज के साथ सड़कों पर दौड़ाते नजर आए। दोनों घटनाओं के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस का कहना है कि वाहनों के नंबर के आधार पर युवकों की पहचान कर उनकी तलाश…
कोरबा जिले में एक नाबालिग को पेट दर्द की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान पता चला कि वह गर्भवती थी और उसने दर्द निवारक दवा खाई थी, जिसके कारण मृत नवजात का प्रसव हुआ। घटना लेमरू थाना क्षेत्र का है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि गांव का ही सुरेश कुमार (19) नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर उस से सम्बन्ध बनाए थे। पुलिस ने तत्काल आरोपी सुरेश कुमार को हिरासत में ले लिया। जाने क्या है पूरा मामला रविवार देर रात नाबालिग को अचानक पेट में तेज दर्द शुरू हुआ।…
छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर नगर निगम के रेवेन्यू इंस्पेक्टर (RI) हबीब खान से 45 लाख की ठगी हुई है। गुजरात की 1 महिला पिछले 7 सालों से उनके घर देशी घी बेचने आती थी। जिससे RI उन पर भरोसा करने लगे थे। इसी बात का फायदा उठाकर ठग महिला ने नकली सोने के बिस्किट देकर 20 तोला असली सोने के जेवर और 15 लाख कैश ले लिए। मामला सरगुजा थाना क्षेत्र का है। ठग ने घर में अपनी बेटी की शादी होने का झांसा दिया था। इसी झांसे में अफसर आ गए और उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए बनाए…
