Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार का तीसरे चरण जारी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर आज जीपीएम जिले के चुकतीपानी गांव में उतरा. मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और सरकारी योजनाओं का फीडबैक लिया. ग्रामीणों ने गांव में पेयजल व्यवस्था की समस्या से अवगत कराया. जिसपर मुख्यमंत्री ने चौपाल के बीच जल जीवन मिशन के काम में लापरवाही से नाराज होकर पीएचई के सब इंजीनियर को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि काम करो या फिर सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो. सुशासन तिहार के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अलग-अलग अंदाज देखने को मिला. सीएम…
रायपुर : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में लंबे समय से जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट जमानत मिल गई है। जस्टिस अभय ओका और जस्टिस उज्ज्वल भुयान की बेंच में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई में देरी के आधार और जांच में सहयोग करने की शर्त पर बेल दी है। हालांकि, इसके बाद भी अनवर ढेबर जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। कोर्ट ने ED के केस में जमानत दी है। ढेबर पर EOW में भी मामला दर्ज है। अनवर ढेबर की वकील अमीन खान ने बताया कि ED की ओर से चल रहे आबकारी मामले में…
कोरबा, 19 मई 2025 – जिला परिवहन अधिकारी, कोरबा (छत्तीसगढ़) द्वारा आज एक महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसमें जिले के इच्छुक नागरिकों से प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पहल मोटर वाहनों से होने वाले प्रदूषण की जांच को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आवेदनकर्ता को न्यूनतम हाई स्कूल या हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण होना चाहिए और उसकी आयु 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए। साथ ही, संचालन के लिए आवश्यकतानुसार आवेदक या कर्मचारी के पास ITI (मेकनिक डीजल/मेकनिक मोटर वाहन)…
बिलासपुर : सेंट्रल जेल में बंद 22 वर्षीय युवक कन्हैया सोनी की मौत को लेकर हड़कंप मच गया है। मस्तूरी निवासी कन्हैया दो महीने पहले मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार होकर जेल भेजा गया था। अब उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले ही वे जेल में कन्हैया से मिलने गए थे और उस समय वह पूरी तरह स्वस्थ था। वहीं, जेल प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कन्हैया को सोमवार देर रात सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद…
महासमुंद : नगर पंचायत तुमगांव की उपाध्यक्ष सावित्री उत्तम निर्मलकर ने अध्यक्ष बलरामकांत साहू के खिलाफ गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में तुमगांव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। टेंशन लेते नहीं बल्कि टेंशन देते है, कांग्रेस नेता का बयान पार्टी के लिए मुसीबत पुलिस की FIR के मुताबिक, घटना 17 मई 2025 की है, जब नगर पंचायत कार्यालय में तिरंगा यात्रा के आयोजन के दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के…
रायपुर : संविधान बचाओ रैली के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महासचिव सचिन पायलट दौरे पर हैं। और पीसीसी के दो बड़े नेता ही वार पलटवार कर रहे हैं । कल पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा वे टेंशन लेते नहीं हैं बल्कि टेंशन देते हैं। भगत ने कहा कि जहां चार यार मिलते हैं तो वहां बाते होती ही हैं। बैज ने कहा था कि जिनके पास कोई नहीं होता वे दिल्ली जाते हैं। भगत ने दो दिन के दिल्ली दौरे से लौटने पर यह पलटवार किया । उस दौरान पूर्व सीएम…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने जून महीने में तीन महीने का राशन एक साथ देने का फैसला लिया है। इसमें जून, जुलाई और अगस्त का चावल शामिल होगा। सरकार ने यह निर्णय *मौसम विभाग की मानसून चेतावनी* को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि बरसात के दौरान राशन वितरण में कोई परेशानी न हो। खाद्य विभाग ने सभी राशन दुकानों को निर्देश दिए हैं कि 31 मई तक चावल का भंडारण पूरा कर लिया जाए और जून की शुरुआत से ही समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए। इस…
Vastu Tips: धार्मिक ग्रंथों और वास्तु शास्त्र में जीवन के प्रत्येक कार्य को एक विशेष दिशा, समय और विधि के अनुसार करने की परंपरा बताई गई है। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण कार्य है भोजन करना। भोजन केवल शरीर को पोषण देने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह मन और आत्मा को भी प्रभावित करता है। इसलिए यह आवश्यक है कि भोजन करते समय व्यक्ति दिशा, स्थान और मनोस्थिति का ध्यान रखे। आइए जानते हैं कि किस दिशा में बैठकर भोजन करना उचित माना गया है और किन दिशाओं में बैठना वर्जित है, साथ ही भोजन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण…
यूट्यूबर पर ट्रैवल ब्लॉग चलाने वाली ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए जासूसी आरोप लगे हैं. सिविल लाइंस पुलिस थाने में 16 मई को दर्ज FIR के अनुसार, 2023 में मल्होत्रा पाकिस्तान उच्चायोग में एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में आयी, जहां वह पड़ोसी देश की यात्रा के लिए वीजा लेने गई थीं. FIR में कहा गया है कि मल्होत्रा ने दो बार पाकिस्तान की यात्रा की थी और उसने दानिश के परिचित अली अहवान से मुलाकात की थी, जिसने वहां उसके रहने की व्यवस्था की थी. इसमें कहा गया है कि मल्होत्रा दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में कई बार…
नई दिल्ली : वक्फ कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं पर कल 20 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। उससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर वक्फ कानून की संवैधानिक वैधता पर सवाल उठाया। साथ ही, पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। ओवैसी ने अपने एक भाषण में कहा कि अब तक संघ परिवार के लोग मुझे गाली देते थे। अब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने मुझे दूल्हा भाई बना लिया। “बात देश की आती है तो…” ओवैसी ने आगे कहा, “मैं उनसे कहता हूं कि वक्फ ये हमारे घर की बात है। जब हमारे हक और संविधान के खिलाफ कोई सरकार आवाज उठाएगी,…
