Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Yogesh Saluja
बिलासपुर – छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हाईकोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर धमकी भरा ईमेल भेजा गया। इसमें कोर्ट परिसर को उड़ाने की बातें कही गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाईकोर्ट परिसर को खाली कराकर जांच कराई गई, लेकिन इस दौरान कहीं कुछ नहीं मिला। धमकी मिलने के बाद अचानक तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक ईमेल संदेश ने सबको चौंका दिया, जिसमें कहा गया था कि…
ज्येष्ठ मास का आखिरी और पांचवां बड़ा मंगल है। आज के दिन हनुमान मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है। माना जाता है कि जो लोग बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करते हैं और उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं तो उनकी मनोकामना जरूर पूर्ण होती है। आज ज्येष्ठ माह की आखिरी और पांचवें बड़े मंगल की दिन है। इस दिन कुछ साधारण उपाय करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। बना शुभ संयोग सभी को धन-दौलत पाने की चाह होती है, ऐसे में आज बड़े मंगल की रात बेहद…
कोरबा – कोरबा में सर्वमंगला मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई, जो दादर में रहते थे। वह वीडियोग्राफी का काम करते थे। मामला सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है। मनोज 9 जून की शाम बाइक से घर से निकले। उन्होंने पुराने बस स्टैंड पर रहने वाले अपने मित्र विशाल के यहां अपनी बाइक और मोबाइल छोड़ा। इसके बाद वह सर्वमंगला मंदिर गए। माता के दर्शन करने के बाद रेलवे फाटक पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटनास्थल से एक नारियल भी बरामद हुआ है। आर्थिक…
बालोद। जिले के डौंडी तहसील अंतर्गत ग्राम कुसुमकसा, चिपरा, भर्रीटोला, खलारी, गुजरा व गिधाली में फर्जी डॉक्टरों की बाढ़ सी आ गई है। वही जिले में ऐसे फर्जी डॉक्टरों पर निगरानी और इन पर कार्यवाही के लिए सरकार ने जिम्मेदारो को बिठाया हुआ है। लेकिन ऐसे नीम हकीमो पर कभी कभार ही दिखावे की कार्यवाही होती है। वही चर्चा है कि जिले के इन स्वास्थ्य अधिकारियों की फर्जी डॉक्टरों से मिलीभगत है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएमएचओ तथा बीएमओ को ही झोलाछाप डॉक्टरों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जिम्मेदारी दी गई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग…
बालोद – छत्तीसगढ़ के बालोद में दर्दनाक हादसा हुआ है. मजदूरी करने झारखंड से दल्लीराजहरा आए 2 मजदूरों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं दुर्घटना में 2 मजदूर घायल हुए हैं. हादसा दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे लाइन का है. जानकारी के अनुसार, झारखंड से मजदूरी के लिए आए 11 युवक रेलवे लाइन पर दल्लीराजहरा से पैदल चलते हुए कुसुमकसा की ओर जा रहे थे. रास्ते में थकावट के कारण पांच मजदूर रेलवे पटरी पर बैठ गए. इसी दौरान युवकों को नींद आ गई. सुबह 4 बजे के करीब ट्रेन के आने पर पटरी से उठ पाते ही…
रायपुर – सुकमा में नक्सल IED ब्लास्ट में शहीद हुए ASP आकाश राव गिरिपुंजे का रायपुर के महादेवघाट स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद की पार्थिव देह को माना पुलिस बटालियन लाया गया है। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सीएम विष्णुदेव साय ने श्रद्धांजलि दी। इससे पहले “जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा” के नारों” के साथ उनकी यात्रा कुशालपुर स्थित निवास से निकली थी। अंतिम यात्रा में कलेक्टर के साथ कई अफसर और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बता दें कि सुकमा में नक्सल IED ब्लास्ट में शहीद आकाश राव गिरिपुंजे…
कोरबा में दर्री बैराज के पास 20 वर्षीय युवक ने नशे की हालत में नहर में छलांग लगा दी। युवक डेढ़ घंटे तक नहर में रहा और लोगों को परेशान करता रहा। नहर में कभी पिलर के आगे जाता, तो कभी पीछे आ जाता। इस दौरान वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग मोबाइल में वीडियो बनाने में व्यस्त रहे, लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। स्थानीय युवक शुभम बंजारे ने हिम्मत दिखाई। वह तैरना जानता था, इसलिए नहर में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।…
विश्व हिंदू परिषद की प्रांत प्रशिक्षण वर्ग 30 मई से 8 जुन 2025 तक रायपुर के शदानी दरबार के प्रांगण में आयोजित किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ प्रांत के सभी जिलों से चयनित 56 विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति सम्मिलित हुए एवं 10 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त किया, प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने-अपने कार्य क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्य को गति देने का संकल्प लिया गया। 10 दिन चले इस कठिन प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय स्तर के दायित्ववान प्रशिक्षक एवं प्रांत स्तर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षार्थी को शारीरिक, बौद्धिक, सत्संग,…
रायपुर – देश में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यो में लगातार सामने आ रहे कोरोना मरीजों के चलते एक्टिव मरीजों की संख्या 700 के पार हो गई है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। देशभर में अभी कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 6491 पहुंच गई है। बात करें आज 10 जून 2025 की तो छत्तीसगढ़ में कोरोना के 6 नए मरीज मिले हैं। ऐसे में अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 44 पहुंच गई है। 44 में से 40 का इलाज होम आइसोलेशन में जारी है।…
10 June 2025 Ka Rashifal – आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की व्रत आदि की पूर्णिमा है। आज दोपहर 1 बजकर 45 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 2 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा…
