कोरबा, 09 जून। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” के तहत कोरबा साइबर पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अथक प्रयास कर विभिन्न स्थानों से गुम हुए 150 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें आज उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख 62 हजार 410 रुपये आंकी गई है।
अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। उन्होंने कोरबा पुलिस और साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई व तकनीकी कुशलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता पर साइबर टीम की पीठ थपथपाई है और नागरिकों से अपील की है कि वे साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी अप्रिय घटना या मोबाइल गुम होने की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.






