रायगढ़ :- फिल्मी स्टाइल में रायगढ़ पुलिस की रेड, चायपत्ती और स्प्रिट से बन रही थी नकली ब्रांडेड शराब। ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस और कर दिया शराब की मिनी – फैक्ट्री का भण्डाफोड़,,, 2 लाख का माल जब्त, एक गिरफ्तार दो फरार*
रॉयल स्टेज, आईबी, ब्लैक डॉग, गोवा, रिजर्व क्वार्टर, किंगफिशर सहित कई नामी ब्रांड की पैकेजिंग का हो रहा था दुरुपयोग।
🚨 *“ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़*
🚨 *रायगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम धनागर में की बड़ी रेड कार्रवाई*
🚨 *ब्रांडेड शराब के नाम पर चल रहा था नकली शराब बनाने और खपाने का अवैध कारोबार*
🚨 *869 नग नकली शराब, 240 लीटर अवैध मदिरा कीमत लगभग 2 लाख 16 हजार रुपये का जब्त*
🚨 *रॉयल स्टेज, आईबी, ब्लैक डॉग, गोवा, रिजर्व क्वार्टर, किंगफिशर सहित कई नामी ब्रांड की पैकेजिंग का हो रहा था दुरुपयोग*
🚨 *कोरोना काल से संचालित हो रहा था अवैध कारोबार, एक आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी फरार*
🚨 *अवैध शराब के पूरे नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – एसएसपी शशि मोहन सिंह*









