Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
हैदराबाद: हैदराबाद के चारमीनार के पास एक इमारत में लगी भीषण आग में 17 लोगों की मौत की खबर आ रही है. जिन लोगों की इस घटना में मौत हुई है वो सभी इस आग में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिस इमारत में आग लगी है वो हैदराबाद के मीर चौक इलाके में है. अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह करीब साढ़े छह बजे फोन आया था. इसके बाद ही उनकी टीम मौके पर पहुंची. इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री जी…
जगदलपुर : शहर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शनिवार देर रात कृष्णा पेट्रोल पंप के सामने दो गुटों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते उग्र हो गया. कहासुनी के बाद एक युवक ने चाकू निकालकर सामने खड़े युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. मौके पर युवकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. इस वारदात को पास से गुजर रहे एक कार सवार व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हमले के दौरान चाकू से बचने के लिए दो युवक…
दंतेवाड़ा : नक्सली प्रभावित घाटियों में अब शांति है, गृहमंत्री विजय शर्मा का काफिला गुजरा, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने X पोस्ट में बताया कि उनका काफिला दंतेवाड़ा से भूसारास घाटी होते सुकमा के चिंगावरम पहुंचे थे फिर वापसी झीरम घाटी से जगदलपुर वापसी हुई। बता दें कि कल गृहमंत्री विजय शर्मा ने सुकमा के चिंगावरम पहुंचकर, नक्सलियों द्वारा बस ब्लास्ट में शहीद हुए बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की। घटना का जिक्र करते उन्होंने बताया, 17 मई 2010 को यह घटना हुई 15 साल बाद भी परिजनों के आंखे नम नजर आई आक्रोश…
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब “ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए दिया। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में बसे 9 आतंकी ठिकानों को रात के अंधेरे में तबाह कर दिया। इसके बाद भारत ने ठान ली है कि पूरी दुनिया के सामने आतंकवाद परस्त पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब करना है, जिसकी जिम्मेदारी 7 सांसदों को सौंपी गई है। सांसदों के सात प्रतिनिधिमंडल दुनियाभर के देशों में जाकर आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का पक्ष रखेंगे। हर एक प्रतिनिधिमंडल में 6-7 सांसद और कई राजनयिक शामिल होंगे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद…
हिंदू धर्म में जब किसी परिवार सदस्य का निधन हो जाता है, तो उनकी याद में तस्वीर पर फूलों की माला चढ़ाने की परंपरा होती है। बहुत से लोग इन तस्वीरों को घर में कहीं भी लगा देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता। वास्तु शास्त्र में पूर्वजों की तस्वीरें लगाने के कुछ खास नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है। अगर इन नियमों की अनदेखी की जाए, तो इसका असर घर के वातावरण पर नकारात्मक पड़ सकता है। इससे घर में मानसिक तनाव, आर्थिक समस्याएं और पारिवारिक कलह जैसी समस्याएं…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच आज कोई सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) लेवल की बातचीत नहीं होगी. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ ने 12 मई को बातचीत की थी. जिसमें 18 मई तक सीजफायर पर दोनों देशों की सहमति बनीं थी. सूत्रों के अनुसार सीजफायर आगे भी जारी रहेगा. गौरतलब है कि भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का कड़ा जवाब दिया था. भारत ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए. भारत की इस जवाबी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’…
कोरबा : उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा जिले की सड़कों के निर्माण एवं उनका कायाकल्य करने हेतु जिला खनिज न्यास मद से 143 करोड़ रूपये की नवीन स्वीकृति प्रदान की गई हैं, जिसमें कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 35 करोड़ रूपये से बनने वाली सड़कें भी शामिल हैं। उन्होने कहा कि नगर पालिक निगम कोरबा और कोरबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विगत 15 महीनों में लगभग 400 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यो की स्वीकृति प्रदान किए जा चुके हैं, जिनमें से अनेकों कार्य प्रगति पर हैं, वहीं अनेक कार्य शीघ्र प्रारंभ होने जा रहे हैं।…
रायपुर : रायपुर के हाई प्रोफाइल सोसाइटी में अश्लील हरकत का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक 60 साल का व्यक्ति महिलाओं की सैंडल के साथ गंदी हरकत कर रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने व्यक्ति को प्रतिबंधात्मक धाराओं में जेल भेजा है। यह पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के इम्प्रेशिया सोसाइटी का है। सोसाइटी मेंबरों से मिली जानकारी के मुताबिक शख्स अपनी पत्नी के साथ उसी सोसाइटी में रहता है। ये अश्लील हरकत का वीडियो 14 मई की रात 2 बजे करीब का है। वीडियो में दिख रहा है कि बुजुर्ग एक घर के गेट…
कोरबा : कोरबा जिले के वन मंडल कटघोरा अंतर्गत पाली वन परिक्षेत्राधीन चैतुरगढ के आसपास विगत दो-तीन दिन से बाघ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इसके द्वारा एक भैंस का शिकार किए जाने की खबर है। घटनास्थल पर बाघ के पद चिन्ह भी मिले हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है। वन विभाग के एसडीओ चंद्रकांत के अनुसार पदचिन्ह देख लग रहा है बाघ है जो एक भैंस का शिकार किया है। फिर भी ट्रेकिंग किया जा रहा स्पष्ट हो जाय बाघ है। किन्तु बड़ी सावधानी का विषय जरूर है।चैतुरगढ की पहाड़ी अचानकमार…
कोरबा: एसईसीएल की मानिकपुर खदान की ठेका कंपनी कलिंगा में आज बड़ा विवाद सामने आया। कंपनी के मैनेजर और चालकों के बीच तीखी कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस घटना में कलिंगा कंपनी के मैनेजर मोहंती घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालकों का आरोप है कि कंपनी उनका तबादला ओडिशा के तालचर में करना चाहती है, जिसका उन्होंने विरोध किया तो कंपनी के गार्ड और बाउंसरों ने उनके साथ मारपीट की। वहीं, कंपनी प्रबंधन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में चालक पुलिस थाने पहुंचे हैं।…
