Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
06 May 2025 Ka Rashifal: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज रात 12 बजकर 30 मिनट तक तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पूरा दिन पार कल भोर 4 बजकर 6 मिनट पर बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 06 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते…
डोंगरगढ़ : छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति ने एक और जान ले ली। कंडरा पारा में रविवार रात को संजय ऊइके नाम के युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपी दोनों नशे की हालत में थे। मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही संजय की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। यह घटना अछोली के युवक भीम नेताम की हत्या के कुछ दिन बाद हुई है। भीम की भी नशे में धुत युवकों ने मामूली विवाद पर चाकू से…
रायगढ़ : राज्य सहकारी बैंक अपेक्स बैंक बरमकेला में 10 करोड़ रुपए के गबन का मामला सामने आया है। 18 सदस्यीय जांच टीम की जांच में मामला प्रमाणित मिलने पर शाखा प्रबंधक सहित आधा दर्जन लोगों पर अपराध दर्ज करवाया गया है। मामला बरमकेला थाना क्षेत्र का है। अपेक्स बैंक के द्वारा हर साल धान खरीदी केंद्रों को लोन के लिए एक राशि प्रदान की जाती है। जिससे समिति प्रबंधक और ऑपरेटर किसानों को लोन बांटने का काम करते है। यह लोन नगद के अलावा खाद और बीज के रूप में बांटी जाती है। फसल बिक्री के बाद यह रकम समितियों द्वारा…
पंजाब के गुरदासपुर में कल रात एक पाकिस्तानी व्यक्ति को अवैध रूप से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया, इस संदिग्ध शख्स की उम्र 24 वर्ष है और इसे पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घुसपैठिए की पहचान हुसनैन के रूप में हुई है। उसके पास पाकिस्तान का राष्ट्रीय पहचान पत्र था। पुलिस को हुसनैन के पास से 40 रुपये की पाकिस्तानी मुद्रा मिली। वह अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के दौरान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास भटक रहा था। अभी तक की पूछताछ में पुलिस को किसी आतंकी लिंक का पता नहीं चला है। झाड़ियो में छुपकर…
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। एक तरफ तो पाकिस्तान में संसद की बैठक चल रही है तो वहीं, दूसरी तरफ भारत में केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने सोमवार 5 अप्रैल 2025 को बड़ा कदम उठाते हुए देश के कई राज्यों को नागरिकों की सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल (Civil Defence Drill) करने के निर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि राज्य 7 मई 2025 को प्रभावी तरीके से नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन करेंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान निम्नलिखित उपाय किए जाएंगे। जैसे-…
कोरबा जिले के भिलाई बाजार में ओवरलोड रेत-गिट्टी से भरे ट्रकों और ट्रेलरों की तेज रफ्तार आवाजाही से ग्रामीणों का जीवन असुरक्षित हो गया है। यह भारी वाहन प्रधानमंत्री सड़क पहुंच मार्ग से होकर गुजरते हैं, जो पूरी तरह आवासीय और बाजार क्षेत्र है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल, बाजार और मोहल्लों से गुजरने वाले इस मार्ग पर दिन-रात ओवरलोड गाड़ियों का संचालन होता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। साप्ताहिक बाजार के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। इस संबंध में कई बार जिला प्रशासन और यातायात विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब…
रायपुर : सीएम साय ने PM आवास योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कोरबा के मदनपुर में आयोजित समाधान शिविर में पीएम आवास योजना में किसी प्रकार के लेन-देन (रिश्वतखोरी) होने पर जिले के कलेक्टर पर गाज गिरने की बात कही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी प्रकार की लेन-देन की शिकायत मिलने पर अब सीधे कलेक्टर को सस्पेंड किया जाएगा. हालांकि उन्होंने इस मामले में अब तक उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिलने की भी बात कही. वहीं जल जीवन मिशन को लेकर भी सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बिना जलस्त्रोत…
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार अभियान के तहत जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर एस. जयवर्धन ने सख्त रुख अपनाया है। समस्याओं के समय पर समाधान न करने वाले गैरजिम्मेदारों पर एक्शन लेते हुए कलेक्टर ने पांच विभागों के छह अधिकारियों/कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार, पीएचई, स्वास्थ्य, नगरपालिका, क्रेडा और तहसील कार्यालय से संबंधित अधिकारी निर्धारित समय-सीमा में शिकायतों का समाधान नहीं कर पाए। इस…
कोरबा : सुशासन तिहार के अंतर्गत आज तीसरे चरण का आगाज हो गया। कोरबा जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाधान शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर ग्रामीणों में खुशियों का माहौल बना दिया। चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर मुख्यमंत्री साय ने समाधान शिविर में जहाँ ग्रामीणों से संवाद किया वहीं मुख्यमंत्री ने समाधान पेटी में डाले गए आवेदनों की निराकरण की स्थिति भी जानी। उन्होंने सुशासन तिहार की सार्थकता को बताते हुए ग्रामीणों से उनके गाँव और गाँव की समस्या के बारे में जानकारी ली और कहा कि आज सुशासन तिहार के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सरकार…
रायपुर/दिल्ली : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले केस में बंद आरोपी अरविंद सिंह की जमानत याचिका सोमवार (5 मई) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ईडी पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि बिना सबूत के आरोप लगाने का ED ने आजकल नया पैटर्न बनाया है। दरअसल सुनवाई के दौरान ED के वकील ने एसवी राजू ने आरोपी के खिलाफ सबूत पेश करने का समय मांगा था। इस दौरान जस्टिस अभय एस ओका ने ED की जांच पर सवाल खड़े किया। सुनवाई के दौरान जस्टिस अभय एस ओका ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच…
