Author: Yogesh Saluja

दंतेवाड़ा : नक्सली प्रभावित घाटियों में अब शांति है, गृहमंत्री विजय शर्मा का काफिला गुजरा, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने X पोस्ट में बताया कि उनका काफिला दंतेवाड़ा से भूसारास घाटी होते सुकमा के चिंगावरम पहुंचे थे फिर वापसी झीरम घाटी से जगदलपुर वापसी हुई। बता दें कि कल गृहमंत्री विजय शर्मा ने सुकमा के चिंगावरम पहुंचकर, नक्सलियों द्वारा बस ब्लास्ट में शहीद हुए बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की। घटना का जिक्र करते उन्होंने बताया, 17 मई 2010 को यह घटना हुई 15 साल बाद भी परिजनों के आंखे नम नजर आई आक्रोश…

Read More

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब “ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए दिया। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में बसे 9 आतंकी ठिकानों को रात के अंधेरे में तबाह कर दिया। इसके बाद भारत ने ठान ली है कि पूरी दुनिया के सामने आतंकवाद परस्त पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब करना है, जिसकी जिम्मेदारी 7 सांसदों को सौंपी गई है। सांसदों के सात प्रतिनिधिमंडल दुनियाभर के देशों में जाकर आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का पक्ष रखेंगे। हर एक प्रतिनिधिमंडल में 6-7 सांसद और कई राजनयिक शामिल होंगे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद…

Read More

हिंदू धर्म में जब किसी परिवार सदस्य का निधन हो जाता है, तो उनकी याद में तस्वीर पर फूलों की माला चढ़ाने की परंपरा होती है। बहुत से लोग इन तस्वीरों को घर में कहीं भी लगा देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता। वास्तु शास्त्र में पूर्वजों की तस्वीरें लगाने के कुछ खास नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है। अगर इन नियमों की अनदेखी की जाए, तो इसका असर घर के वातावरण पर नकारात्मक पड़ सकता है। इससे घर में मानसिक तनाव, आर्थिक समस्याएं और पारिवारिक कलह जैसी समस्याएं…

Read More

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच आज कोई सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) लेवल की बातचीत नहीं होगी. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ ने 12 मई को बातचीत की थी. जिसमें 18 मई तक सीजफायर पर दोनों देशों की सहमति बनीं थी. सूत्रों के अनुसार सीजफायर आगे भी जारी रहेगा. गौरतलब है कि भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का कड़ा जवाब दिया था. भारत ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए. भारत की इस जवाबी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’…

Read More

कोरबा : उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा जिले की सड़कों के निर्माण एवं उनका कायाकल्य करने हेतु जिला खनिज न्यास मद से 143 करोड़ रूपये की नवीन स्वीकृति प्रदान की गई हैं, जिसमें कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 35 करोड़ रूपये से बनने वाली सड़कें भी शामिल हैं। उन्होने कहा कि नगर पालिक निगम कोरबा और कोरबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विगत 15 महीनों में लगभग 400 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यो की स्वीकृति प्रदान किए जा चुके हैं, जिनमें से अनेकों कार्य प्रगति पर हैं, वहीं अनेक कार्य शीघ्र प्रारंभ होने जा रहे हैं।…

Read More

रायपुर : रायपुर के हाई प्रोफाइल सोसाइटी में अश्लील हरकत का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक 60 साल का व्यक्ति महिलाओं की सैंडल के साथ गंदी हरकत कर रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने व्यक्ति को प्रतिबंधात्मक धाराओं में जेल भेजा है। यह पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के इम्प्रेशिया सोसाइटी का है। सोसाइटी मेंबरों से मिली जानकारी के मुताबिक शख्स अपनी पत्नी के साथ उसी सोसाइटी में रहता है। ये अश्लील हरकत का वीडियो 14 मई की रात 2 बजे करीब का है। वीडियो में दिख रहा है कि बुजुर्ग एक घर के गेट…

Read More

कोरबा : कोरबा जिले के वन मंडल कटघोरा अंतर्गत पाली वन परिक्षेत्राधीन चैतुरगढ के आसपास विगत दो-तीन दिन से बाघ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इसके द्वारा एक भैंस का शिकार किए जाने की खबर है। घटनास्थल पर बाघ के पद चिन्ह भी मिले हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है। वन विभाग के एसडीओ चंद्रकांत के अनुसार पदचिन्ह देख लग रहा है बाघ है जो एक भैंस का शिकार किया है। फिर भी ट्रेकिंग किया जा रहा स्पष्ट हो जाय बाघ है। किन्तु बड़ी सावधानी का विषय जरूर है।चैतुरगढ की पहाड़ी अचानकमार…

Read More

कोरबा: एसईसीएल की मानिकपुर खदान की ठेका कंपनी कलिंगा में आज बड़ा विवाद सामने आया। कंपनी के मैनेजर और चालकों के बीच तीखी कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस घटना में कलिंगा कंपनी के मैनेजर मोहंती घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालकों का आरोप है कि कंपनी उनका तबादला ओडिशा के तालचर में करना चाहती है, जिसका उन्होंने विरोध किया तो कंपनी के गार्ड और बाउंसरों ने उनके साथ मारपीट की। वहीं, कंपनी प्रबंधन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में चालक पुलिस थाने पहुंचे हैं।…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के चर्चित 2161 करोड़ के शराब घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के लगभग चार माह बाद शनिवार को ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम ने उनके करीबियों व दोस्तों के 13 ठिकानों पर छापेमारी की। ईओडब्ल्यू की सभी टीमों ने एक साथ रायपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और जगदलपुर में दबिश दी। उस समय घर पर मौजूद लोग सो रहे थे। शाम 6 बजे टीम जांच के बाद अधिकांश जगह से निकल गई थी। रायपुर में एक ठेकेदार के घर की तलाशी के दौरान 19 लाख कैश व प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और लेन-देन से संबंधित दस्तावेज भी…

Read More

18 May 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 53 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 35 मिनट पर राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही…

Read More