Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Yogesh Saluja
कोरबा छत्तीसगढ़ / जिले के बांकीमोगरा थाना परिसर में शनिवार को एक आदिवासी किसान को एक युवती ने जम कर पीटा।उसका आरोप था कि जब वह कार से आ रही थी तब उक्त किसान ने उसे गाली दी और कहा कि सड़क तेरे बाप की है क्या. इधर पीड़ित बलवान सिंह कंवर का कहना है कि वह बैल ले कर लौट रहा था और चलते हुए मोबाइल पर बात भी कर रहा था। जब कार आई तो वह मोबाइल पर जिससे बात कर रहा था उसे गाली दी मैडम को नहीं दी मैने उनसे बोला भी कि मैने आपको गाली भी…
8 June 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रविवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 9 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज प्रदोष व्रत है। आज दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक परिध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज से तीन दिवसीय वट सावित्री व्रत की शुरुआत भी हो गया है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते…
बिलासपुर। जागृति फाउंडेशन कोरबा के तत्वावधान में बिलासपुर के लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित सीजी इंडिया सुपर स्टार इवेंट्स में कोरबा की आरोही सिंह मिस छत्तीसगढ़ खिताब विजेता रहीं। जागृति फाउंडेशन की डॉयरेक्टर अंजू कुर्रे ने बताया कि ट्रांसजेंडर, हेंडिकेप, गरीब बच्चे और बड़ी संख्या में महिलाओं व किशोरियों ने छत्तीसगढ़ इंडिया सुपर स्टार कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के डायरेक्टर प्रोड्यूसर मोहन सुंदरानी,मोर छैया भुइयां फिल्म के एक्टर विवेक, प्रोड्यूसर रामनाथ साहू, मुंबई से सलमान, सेलिब्रिटी मैनेजर दीपक, दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सविता दुबे, शिवानी गज्जु के साथ पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव चंचल सलूजा…
बिलासपुर – बदमाशों ने बाइक पर आग लगा दी। जिससे वहां रखे 10 बाइक चपेट में आ गई। जब तक लोगों को इसकी जानकारी हुई और दमकल बुलाकर आग बुझाई गई, तब 10 बाइक जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस इस घटना को शार्ट सर्किट बता रही है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। दरअसल, अशोक नगर स्थित अटल आवास के नीचे खड़ी गाड़ी में बदमाशों ने आग लगा दी। देखते ही देखते आग परिसर में फैलने लगी। जिससे वहां खड़ी 10 बाइक और साइकिल आग की चपेट में आ गए। अचानक शुक्रवार तड़के लोगों की नींद खुली, तब उन्हें…
कोरबा – जिले में भू विस्थापितों की गिरफ्तारी के खिलाफ छत्तीसगढ़ किसान सभा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहान का पुतला फूंका और उनकी गिरफ्तारी की मांग की प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कुसमुंडा खदान में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे सरिता कौशिक, गोमति केवट, मीना कंवर, लंबोदर श्याम को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि ये भू विस्थापित रोजगार की मांग कर रहे थे, लेकिन एसईसीएल प्रबंधन ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छत्तीसगढ़ किसान सभा के सचिव दीपक साहू ने बताया कि एसईसीएल प्रबंधन ने भू विस्थापितों के साथ धोखाधड़ी…
कोरबा जिले में एक कॉलेज छात्रा ने रायपुर-कोरबा मेमू ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। 7 जून की सुबह श्वेता रात्रे (22 साल) का शव ट्रैक पर मिला। घटना उरगा थाना क्षेत्र के पहंदा समपार फाटक से 500 मीटर दूर की है। श्वेता पहंदा की रहने वाली थी। कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी और पढ़ने-लिखने में होशियार थी। वह घर के कामकाज में भी मदद करती थी। शुक्रवार रात को उसने परिवार के लिए खाना बनाया और खिलाने के बाद अपने कमरे में चली गई। श्वेता के पिता प्रेम लाल रात्रे किसान हैं। श्वेता उनकी इकलौती बेटी थी…
कोरबा के डिंगापुर रिक्शा पारा में शनिवार को एक युवक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के सीने में चाकू मार दिया। 1 साल पुराने रिलेशनशिप के बाद ब्रेकअप से नाराज़ राहुल सारथी ने वारदात को अंजाम दिया। बचाव में आई लड़की की मां भी हमले में घायल हुई हैं। आरोपी बोला – “किसी और की होने नहीं दूंगा।” रामपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोरबा जिले में एक्स बॉयफ्रेंड ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के सीने में चाकू मारा है। सिविल लाइन के डिंगापुर रिक्शा पारा में शनिवार (7 जून) को पीड़िता और उसकी मां पूर्व प्रेमी राहुल सारथी (19 साल) के घर उसे समझाने गए थे कि वह उनकी बेटी से दूर रहे, तभी उसने मारपीट की। इसी बीच बचाव करने आई मां को भी चोट लगी है। मामला रामपुर थाना क्षेत्र का है। राहुल का लड़की के घर आना-जाना था। वह छोटी-छोटी बातों पर टोकता और शक के चलते मारपीट करता था। परेशान होकर रिलेशनशिप के 1 साल बाद लड़की ने उससे ब्रेकअप…
दीपका, डॉक्टर राहुल सिंह पर आरोप है कि वे दीपका में बिना अनुमति इलाज कर रहे हैं, तथा इंजेक्शन व केनोला D N S नॉर्मल सलाइन ड्रिप लगा कर एडमिट भी किया जाता हैं जो कि नियमों के विरुद्ध है और मरीजों के स्वास्थ्य पर खतरा हो सकता है। प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में मौन हैं और कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वह इस मामले में जांच करे और आवश्यक कार्रवाई करे, साथ ही मरीजों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करे। लोगों का कहना है कि बिना अनुमति इलाज करना खतरनाक…
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का अंत फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की जीत के साथ हो गया। 18 सालों में आरसीबी की टीम पहली बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब हो सकी। विराट कोहली जो पहले सीजन से आरसीबी टीम का हिस्सा रहे वह भी पहली बार विजेता बनने के बाद भावुक दिखाई दिए। वहीं कोहली ने ट्रॉफी जीतने के बाद एक ऐसा बयान दिया जो विंडीज टीम के खिलाड़ी और आईपीएल में केकेआर की स्क्वाड का हिस्सा आंद्रे रसेल को पसंद नहीं आया जिसको लेकर उन्होंने अब पलटवार किया है। टेस्ट क्रिकेट आईपीएल से 5 लेवल ऊपर…
