Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Yogesh Saluja
कोरबा – कोरबा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गेवरा कोलफील्ड्स के गरुड़ नगर कॉलोनी के पास देर रात एक नई थार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा सेंटर वर्कशॉप रोड पर हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय राहगीरों का कहना है कि हादसा देर रात का हो सकता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कार में कितने लोग सवार थे और कौन-कौन घायल हुए हैं। लेकिन घटना की सूचना मिलते ही दीपिका पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, जिस थार से…
कोरबा – कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पाली रेंज में भालू के आतंक से लोग परेशान हैं। बताया जा रहा हैं की ग्राम पंचायत मुरली में भालू ने घर के आंगन में सो रही महिला पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर परिजन दौड़े तो भालू जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया है। ग्राम मुरली निवासी मनबोध कंवर का मकान जंगल के किनारे है। रात में सभी लोग आंगन में ही सो रहे थे। उसकी पत्नी सावित्री बाई 33 वर्ष भी आंगन में सोई थी। रात लगभग 2 बजे…
कटघोरा वनमण्डला क्षेत्राधिकार अंर्तगत ग्राम भेजीनारा में रमेश यादव पिता रामायण यादव नामक व्यक्ति रहता है। जिसके द्वारा विगत कुछ दिनों पहले भेजीनारा में वन विभाग की भूमि के काफी बड़े भू भाग पर JCB के माध्यम से खोदाई कर खेत बनाया गया है और काफी बड़े पैमाने पर वृक्षों को उखाड़ा भी गया है। मौके पर पहुंच कर हमारी टीम ने रमेश यादव और JCB के मालिक राजेश साहू से पूछने पर इनके द्वारा बताया गया कि कटघोरा वन मंडला अधिकारी के मौखिक आदेशानुसार JCB मशीन के माध्यम से वृक्षों को उखाड़ा जा रहा है और खेत का निर्माण…
कोरबा – सांसद ज्योत्स्ना महंत अपने ग्रामीण अंचलो का इस समय लगातार दौरा कर रही इसी कड़ी मे बीते मगलवार को उन्होंने पालीतानाखार विधान सभा दुरुस्थ ग्राम पंचयात, साखो ओर केदई का दौरा किया,, जहा जमीन मे बैठ कर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओ से अवगत हुई ग्रामीणों ने उन्हें पहुंचमार्ग बिजली नहीं होने की समस्या से अवगत कराया,ग्रामीण क्षेत्रों में डीएमएफ मद से पहुंच मार्ग के निर्माण की तैयारी चल रही है लेकिन कुछ पंचायतों में पंचायत भवन की दरकार आज भी बनी है। ग्राम पंचायत साखो एक ऐसा ग्राम पंचायत है जहां तक पहुंचने के लिए…
कोरबा, 8 जून 2025। जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के विरुद्ध कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देश पर दीपका थाना पुलिस ने मलगांव क्षेत्र में दबिश देकर पांच वाहनों से कुल 1.7 टन अवैध लोहे का कबाड़ जब्त किया है। साथ ही इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर से मिली थी सूचना, तत्काल की गई कार्रवाईदिनांक 7 जून को दीपका पुलिस को सूचना मिली थी कि मलगांव क्षेत्र में चोरी के लोहे के सरिया, रॉड व अन्य कबाड़ को पिकअप, ऑटो व अन्य वाहनों के जरिये परिवहन…
रायपुर – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जून माह के अंतिम दिनों में छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे. अपने प्रवास के दौरान अमित शाह नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से मुलाकात करेंगे. नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी के बाद केंद्रीय गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा होने जा रही है. नक्सल मोर्चे पर मिली कामयाबी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने अधिकारियों का दिल्ली में सम्मान किया था. अब छत्तीसगढ़ में आकर सुरक्षाबल के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे.
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनसंपर्क विभाग के माध्यम से प्रदेश के न्यूज़ पोर्टलों को शासकीय विज्ञापन देने की नई पहल का प्रदेशभर के पत्रकारों ने स्वागत किया है। सरकार द्वारा पुराने नियमों को शिथिल करते हुए thestambh.com, khabarjordar.com, haritchhattisgarh.com और janmantra.com जैसे पोर्टलों को विज्ञापन प्रदान किए जाने के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि अन्य ब्लॉक, जिला, संभाग और राजधानी स्तर के पोर्टलों को भी शीघ्र विज्ञापन दिए जाएंगे। पत्रकारों ने यह कदम प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकार हित में लिए गए एक ऐतिहासिक निर्णय के रूप में देखा है, जिससे पत्रकारों में सरकार के प्रति विश्वास और…
दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में शनिवार रात सूटकेस में गंभीर रूप से घायल बच्ची मिली। बच्ची अर्धनग्न हालत में थी। बच्ची के परिवार का आरोप है कि रेप के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया गया। बच्ची की उम्र नौ साल बताई जा रही है। पुलिस के बताया कि बच्ची के पिता उसे अस्पताल ले जा रहे थे। तब बच्ची बेहोश थी, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने कॉलोनी में ही रहने वाले नौशाद पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।
धमतरी – जिले से हादसे का लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। देर रात शहर के विंध्यवासिनी मंदिर के सामने रफ्तार का कहर देखने को मिला। इस दौरान कार चालक के तांडव से लोग बाल- बाल बचे। चालक ने अनियंत्रित कार से मंदिर के सामने खड़ी गाड़ी, नारियल, फूल दुकानों को टक्कर मार दी। घटना के बाद राहगीरों ने कार को रोककर आरोपी ड्राइवर को पुलिस के हवाले किया। कार चालक को नशे में धुत्त बताया गया। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर चिंता का विषय बनती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। ये नए मरीज रायपुर, बिलासपुर और एक अन्य जिले से रिपोर्ट हुए हैं। प्रदेश भर में 73 सैंपल की जांच के बाद तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। कोविड संक्रमण की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। विभाग के मुताबिक, इन 41 सक्रिय मरीजों में से 37…
