Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
17 May 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 43 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 44 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष…
कोरबा: कोरबा जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के टीपी नगर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां वेल्डिंग के दौरान एक ट्रेलर वाहन के डीजल टैंक में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद वाहन में भीषण आग लग गई। इस घटना में वेल्डिंग कर रहा कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घायल कर्मचारी आग की लपटों से घिरा जान बचाकर भागता दिख रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, काशी नगर निवासी दिनेश कुमार बरेठ (31 वर्ष) आरकेटीसी कंपनी में वेल्डर का काम करता है। शुक्रवार को…
कोरबा: कलेक्टर के निर्देश पर कोरबा जिले के खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आज, 16 मई को विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 10 वाहन और मशीनें जब्त की हैं। खनिज विभाग की टीम ने बरपाली तहसील के ग्राम झींका में अवैध रेत भंडारण के मामले में खनिज रेत और एक चौन माउंटेन मशीन जब्त की। वहीं, रेत के अवैध परिवहन में एक हाईवा पकड़ा गया। भैसमा तहसील के ग्राम कुदमुरा में अवैध रेत भंडारण स्थल से रेत बरामद की गई। दर्री तहसील के ग्राम झोरा में रेत के अवैध…
कोरबा : जिला खनिज न्यास संस्थान के माध्यम से कोरबा जिले में शिक्षा,स्वास्थ्य, सहित अन्य विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सुशासन तिहार में आई सड़को की मांग, जनप्रतिनिधियों और आमनागरिको के द्वारा लम्बे समय से की जा रही मांगों को ध्यान रखकर जिले के अनेक महत्वपूर्ण सड़कों का चयन किया है। डीएमएफ से लगभग 22 सड़को की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए लगभग 143 करोड़ रुपए का अनुमोदन किया गया है। जल्द ही इन सड़कों के निर्माण सम्बंधित प्रक्रिया प्रारंभ होगी। सड़को के बनने से कोरबा जिले…
कोरबा : जिले के कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज के कोरबी सर्किल में विचरण कर रहे 11 हाथी अब रेंज की सीमा को पार कर पसान रेंज के सेमरहा पहुंच गए हैं।हाथियों को आज सुबह यहां के जंगल में घूमते हुए ग्रामीणों ने देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी जिस पर विभाग का अमला सतर्कता बरतते हुए हाथियों की निगरानी में जुट गया है। हाथियों ने तत्काल क्षेत्र में कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है फिर भी इसकी संभावना बनी हुई है। इसे देखते हुए वन विभाग ग्रामीणों को सतर्क करने के अभियान में जुट गया है। ग्रामीणों से…
राताखार, [Posted on 16/05/2025 by Yogesh Saluja. ]* – राताखार मेन रोड पर स्थित अवैध कबाड़खाने की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। शासन और प्रशासन की अनदेखी के कारण अवैध कबाड़ बाहर फैली हुई है, जिससे क्षेत्र की स्वच्छता और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मुख्य बिंदु: – राताखार मेन रोड पर अवैध कबाड़खाने की समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। – स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शासन और प्रशासन इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। – अवैध कबाड़ के कारण क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों का जीवन…
सूरजपुर : पीएचई विभाग में बाबू के पद पर कार्यरत आदिवासी नेता के खिलाफ सरकारी नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों युवकों से दस लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ितों की शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ सूरजपुर थाना में धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी पिता-पुत्र मोहित नेताम और हेमन्त नेताम के खिलाफ पीड़ित सूरजपुर निवासी मुरली मनोहर पटेल और रमेश कुमार ने सूरजपुर थाने में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई है. मुरली मनोहर पटेल ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पिता-पुत्र मोहित नेताम और हेमन्त नेताम से 2022 से जान पहचान…
अबु धाबीः संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का विशेष तरह से मुस्लिम महिला डांसरों द्वारा स्वागत किए जाने का वीडियो दुनिया भर में चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि अब से पहले ऐसा स्वागात यूएई ने शायद पहले किसी भी मेहमान का नहीं किया। इस वीडियो को विभिन्न उपयोगकर्ताओं ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा रहा है कि ट्रंप के स्वागत में लाइन में खड़ीं मुस्लिम महिला नृत्यांगनाएं सफेद वस्त्र में अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने अपने बालों को खोलकर अलग अंदाज में लहरा रही हैं। वीडियो में देखा…
रणबीर कपूर कभी अपने प्लेबॉय या कैसानोवा वाली इमेज के लिए काफी मशहूर रहे हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ जैसी अभिनेत्रियों को डेट किया और उनकी लव लाइफ हमेशा चर्चा में रही। यहां तक कि उनके पिता ऋषि कपूर ने भी एक बार मीडिया में यह स्वीकार किया था कि रणबीर एक ही समय में चार लड़कियों को डेट कर रहे थे। बाद में रणबीर की जिंदगी में आलिया भट्ट आईं, जिनसे उन्होंने शादी की और अब दोनों एक बेटी राहा के माता-पिता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था जब रणबीर को एक…
डायमंड लीग के नए सीजन का आगाज इस बार 16 मई से हो रहा है, जिसमें दोहा से इसकी शुरुआत होगी। दोहा डायमंड लीग में भारत के चार एथलीट एक्शन में नजर आएंगे, जिसमें एक नाम 2 बार ओलंपिक पदक विजेता स्टार भारत जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा का नाम भी शामिल है। दोहा डायमंड लीग में पहले पुरुषों के डिस्कस थ्रो इवेंट होंगे जिसके बाद अन्य फील्ड इवेंट की शुरुआत होगी। भारत की तरफ से नीरज चोपड़ा के अलावा किशोर जेना, पारुल चौधरी और गुलवीर सिंह दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे। नीरज चोपड़ा की नजर सीजन की बेहतर…
