Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
रायपुर : छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से निवासरत बांग्लादेशी और रोहिंगियाओं की तलाशी के लिए प्रदेश में वृहद स्तर पर स्पेशल टास्क फ़ोर्स का गठन किया गया है. घुसपैठियों की तलाश करने के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में एसटीएफ का गठन कर एडिशनल एसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है. समाचार में छपी इस महत्वपूर्ण रिपोर्ट के मुताबिक एसटीएफ की सबसे बड़ी टीम राजनांदगाव जिले के लिए बनाई गई है. यहां एएसपी राहुल देव शर्मा को प्रभारी बनाया गया है. शर्मा के साथ टीम में चार डीएसपी और 16 स्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को…
21 May 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 53 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 58 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 10 बजकर 17 मिनट पर बुध कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष…
कोरबा : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अह्वान पर प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली एवं आमसभा की शुरुआत जॉंजगीर में हुई। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट मुख्य अतिथि थे। विशाल रैली पश्चात् मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान में आयोजित आमसभा के प्रारम्भ में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया, श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओं रैली एवं आमसभा में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट सहित प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उप मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष डॉ0 चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्रीगण, विधायक गण, पूर्व विधायक गण, जिला कांग्रेस अध्यक्षगण सहित कई दिग्गज…
कोरबा : 40 डिग्री तक पहुंच चुके तापमान के कारण गर्मी का मौसम अब लोगों को असहनीय लग रहा है। कई तरह की समस्याएं इस दौर में बनी हुई है। यहां-वहां ग्रीष्म के असर से घटनाएं हो रही है। एसईसीएल की नीति से टेंशन में आए ग्रामीणों को प्रदर्शन के दौरान काफी दिक्कत हुई और इस चक्कर में एक व्यक्ति बेहोश होकर गिर पड़। आनन-फानन में उसकी सुध लेने के लिए कुछ लोगों ने गंभीरता दिखाई। नरई बोध गांव के निवासियों ने गेवरा ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (ओसीपी) पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें लंबे समय से लंबित मांगों को उठाया गया।…
रायपुर : सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को अब इलाज के लिए पैसे की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। छत्तीसगढ़ में ‘सड़क दुर्घटना नगदी रहित उपचार स्कीम 2025’ को 5 मई से प्रभावशील कर दिया गया है। इस संबंध में अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा), पुलिस मुख्यालय से समस्त जिलों के कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विहिप और बजरंग दल ने आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई की मांग की इस योजना के तहत किसी भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को घटना की तारीख से 7 दिन के भीतर सूचीबद्ध अस्पतालों में…
कोरबा, आज, 20 मई 2025 को, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने फेसबुक पर हिंदू धर्म और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले राजेश कुमार साहू, निवासी बाल्को थाना, के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में न्यायसंगत और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि यह कार्रवाई उन लोगों के लिए एक कड़ा संदेश होगी जो महिलाओं, देश और धर्म के विरोध में जहर फैलाने और समाज में वैमनस्य पैदा करने का काम करते हैं।विश्व हिंदू परिषद के जिला…
पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के 3 दिवसीय चीन दौरे की शुरुआत अपमानजनक रही। चीन की राजधानी बीजिंग के एयरपोर्ट पर उनका स्वागत बेहद फीका रहा, जहां कोई सीनियर चीनी अधिकारी या मंत्री उन्हें रिसीव करने नहीं पहुंचा। मौके पर सिर्फ कुछ जूनियर अधिकारी मौजूद थे, जिसके चलते पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर डार की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। बता दें कि हाल ही में कुछ ऐसी खबरें आई थीं कि भारत के साथ सीजफायर के लिए पाकिस्तान के अमेरिका के पास जाने की वजह से चीन नाराज है। पाकिस्तानियों ने अपने ही डिप्टी पीएम को…
माधुरी दीक्षित को आज भी ‘दिलों की रानी’ कहा जाता है। उनकी बेहतरीन अदाकारी और मंत्रमुग्ध कर देने वाली खूबसूरती ने उन्हें दुनियाभर में एक खास मुकाम दिलाया है। यह कहने में कोई दोराय नहीं कि उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और उनकी उपलब्धियां इसका सीधा प्रमाण हैं। एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत हैं और एक दौर था जब उनका स्टारडम भी अलग स्तर पर था। लोकप्रियता को देखते हुए यह कल्पना करना कठिन है कि कोई उनके वेडिंग प्रपोजल को कोई कैसे ठुकरा सकता है, लेकिन एक बार ऐसा हुआ है और एक्ट्रेस को बड़ा…
IPL 2025 का लीग स्टेज अब आखिरी दौर में है और प्लेऑफ की रेस में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त टक्कर चल रही है। दोनों टीमों की अब अपने-अपने मुकाबले जीतने के अलावा दूसरी टीम के नतीजों पर भी नजर रहेगी। आइए जानते हैं क्या है दोनों टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा समीकरण… प्लेऑफ के सारे समीकरण इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में 61 मैच खेले जा चुके हैं और 4 में से 3 टीमों ने प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है। RCB, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की…
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा केस में एक बार फिर बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, सूत्रों के मुताबिक जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, ज्योति की गिरफ्तारी से आईएसआई के एक बड़े माड्यूल के गहरे साजिश का पर्दाफाश हो रहा है कि कैसे तकनीक का इस्तेमाल करके जासूसी नेटवर्क चलाया जा रहा था। ISI ने इस मॉड्यूल में सोशल मीडिया पर प्रभाव रखने वाले और स्वतंत्र तौर पर काम करने वालों को बड़ी साजिश के तहत शामिल किया था। इनका काम खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के अलावा पाकिस्तान की एक झूठी तस्वीर पेश करना था। एनआईए, आईबी और हरियाणा पुलिस की संयुक्त…
