Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कई दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. हालांकि उमस से परेशान का सामना भी करना पड़ रहा है. आगामी 1 से 2 दिनों में दक्षिण पश्चिमी मानसून सक्रीय होने की संभावना है, जिससे बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने सोमवार यानी 19 मई को प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ और बारिश की संभावना है. पिछले 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुर्ग में 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड…
रायपुर : राजधानी रायपुर के होटल आदित्य गैस्ट हाउस और होटल गगन ग्रैंड में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था, जिसका पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो महिला मैनेजर समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दोनों होटलों के संचालक कुणाल बाग और भागीदार सुमित फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, गोपनीय सूचना के आधार पर गंज थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने प्वाइंटर के माध्यम से सौदा तय कराया और संकेत…
19 May 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 36 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 29 मिनट तक रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 30 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी…
कोरबा : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कहा कि शहर की स्वच्छता में हमारी स्वच्छता दीदियों की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण रहती है, उन्हीं के परिश्रम एवं योगदान से हमारा शहर स्वच्छ-साफ नजर आता है तथा गदंगी व कचरे से मुक्त होता है। उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत की संकल्पना के साथ-साथ स्वच्छता के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसके परिणाम स्वरूप समूचा देश स्वच्छता व साफ-सफाई के प्रति जागरूक हुआ है, स्वच्छता के महत्व को गंभीरता से समझा गया है। उक्त बातें उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आज निगम के केन्द्रीय…
रायपुर : राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के महावीर नगर स्थित रामरामा रेसिडेंसी के पास से पुलिस ने तीन आरोपियों को प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकीन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 7.48 ग्राम कोकीन, लग्जरी कार और मोबाइल फोन समेत करीब 9 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेन्द्र नगर थाना की संयुक्त टीम ने की है। आरोपियों के खिलाफ न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 21,…
कोरबा छत्तीसगढ़ – एसईसीएल की मानिकपुर खदान में कार्यरत ठेका कंपनी कलिंगा के मैनेजर चक्रधर मोहंती और चालकों के बीच शनिवार को गंभीर विवाद हो गया। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के बाद ड्राइवर को बाउंसरों और गार्ड के द्वारा पीटा गया जिसमें कई ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए। सूत्रों के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब कंपनी ने कुछ चालकों का तबादला उड़ीसा करने का आदेश दिया। चालकों का कहना है कि वे सभी पास के ही गांवों के निवासी हैं और स्थानांतरण के निर्णय से वे असहमत हैं। फिर ड्राइवर ने बताया कि…
कोरबा: कोरबा जिले में शनिवार की रात मुड़पार बाजार करके घर वापस लौटे के बाद जब घर पहुचा और थैला से सब्जी खाली करने लगा तो ग्रामीण के होश उड़ गए थैला के अंदर एक जहरीला ब्लैक करैत कुंडली मार बैठा था उसे पर अचानक नजर पड़ने पर उसके होश उड़ गए और चिप पुकार मचाते हुए कमरे से बाहर भाग खड़ी हुई। बताया जा रहा है कि दादर खुर्द निवासी मोहन साहू शनिवार की देर शाम मुड़ापार बाजार गया हुआ था और बाजार में सब्जी खरीदारी करने के बाद जैसे ही घर पहुँचा और उसकी पत्नी थैला को खाली…
सूरजपुर : जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वे अब दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं हिचक रहे। रविवार को सूरजपुर जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर उठाईगिरी की घटनाएं सामने आई, जिसमें तीन महिलाओं को ठगों ने अपना शिकार बनाया। पहली घटना सूरजपुर के मानपुर इलाके की है, जहां ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को बर्तन साफ करने का झांसा देकर उसकी सोने की चेन पार कर दी। वहीं दूसरी वारदात प्रतापपुर में हुई, जहां दो महिलाओं से सोने की अंगूठी और चेन की ठगी की गई। जानकारी के अनुसार, ठगों ने…
सक्ती : जिले में टीकाकरण के बाद 5 वर्षीय बच्ची को रिएक्शन होने का मामला सामने आया है. बच्ची को इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उसे अब रायपुर रेफर किया गया है. मामले की शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने जांच टीम गठित की है. घटना 15 अप्रैल की है. ग्राम बांधापाली निवासी मुन्नालाल बघेल की बेटी मानवी को आंगनबाड़ी केंद्र में नियमित टीकाकरण के लिए ले जाया गया था. एएनएम ने आरएचओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मितानीन की उपस्थिति में टीका लगाया. 15 दिनों तक मेडिकल कॉलेज में चला इलाज बच्ची का लगभग…
कोरबा : इमलीभावना गांव के रहने वाले 29 वर्षीय युवक सुनील टेकाम के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिर्गी का दौरा आने पर पत्नी ने उसे घर पर इंजेक्शन दिया था। इसके बाद कटघोरा सीएचसी और एक निजी अस्पताल ले जाने के बाद कोरबा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पिछली रात उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन हार्ट अटैक को कारण बता रहा है। जबकि परिजनों को दूसरे कारण की जानकारी है। स्पष्ट होना बाकी है कि युवक की मौत इंजेक्शन के असर से हुई या किसी और कारण से। कटघोरा पुलिस थाना के अंतर्गत इमलीभावना गांव…
