Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
रायपुर : नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गई है। मीटिंग में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। प्रदेश में सरकार बांग्लादेश से आए विदेशी नागरिकों को बाहर करने का अभियान शुरू करने जा रही है। बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तान ने छोड़ा, अटारी बॉर्डर किया क्रॉस, लोग बोले- यह है भारत की ताकत कैबिनेट में इसे लेकर चर्चा मुमकिन है। इसके लिए बनने वाली स्पेशल टास्क फोर्स को लेकर दिशा निर्देश तय किए जा सकते हैं। इसके साथ ही कई अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। CG –…
नई दिल्ली : पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच भारत को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पाकिस्तान ने भारत के दवाब में सीमा सुरक्षा बल यानी BSF के जवान पूर्णम कुमार साहू को हिरासत से रिहा कर दिया है। बता दें कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले को लेकर तनाव चरम पर था, उसी दौरान 23 अप्रैल को पूर्णम कुमार साहू को पाकिस्तानी रेंजर्स ने इंटरनेशनल बॉर्डर से हिरासत में ले लिया था। इसके बाद से ही उन्हें वापस लाए जाने की मांग हो रही थी। आज 14 मई को करीब 20 दिन बाद उनकी…
सुकमा : सुकमा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक जवान ने खुद को अपनी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जवान की आत्महत्या की खबर मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच में जुट गए हैं कि, जवान ने आत्महत्या क्यों की है। नौतपा 2025 : जानिए एस्ट्रो एक्सपर्ट से कब से शुरू होगा Nautapa, क्या पड़ता है इसका प्रभाव और क्या करना चाहिए इस दौरान मिली जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने वाला जवान सुकमा में गोपनीय सैनिक के तौर…
Nautapa tithi 2025 : मई जून का महीना ऐसा होता है जब भीषण गर्मी होती है. यही वह समय होता है जब नौतपा भी शुरु हो जाता है. इस दौरान ऐसा प्रतीत होता है कि आसमान से आग बरस रही हो. न दिन को चैन न रात. क्योंकि नौतपा में तापमान सामान्य से उच्च स्तर पर होता है. इसलिए लोग इन 9 दिनों में जब तक बहुत जरूरी कोई काम न हो दिन के समय बाहर निकलने से बचते हैं. अगर निकलते भी हैं तो पूरे इंतजाम के साथ, सिर, चेहरे और हाथ को अच्छे से ढककर और साथ में पानी…
कोरबा : कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम बैरा भोड़ा द्वारी मोहल्ले में आज सुबह एक घर के अंदर 50 वर्षीय महिला पकली बाई की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतिका पकली बाई पति दुहन सिंह सरुता थीं। घटना की सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम की टीम कोरबा से घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से जांच की। वैज्ञानिक अधिकारी डॉ सत्यजीत सिंह कोसरीया ने बताया कि मृतिका के ठुड्डी, कोहनी और दोनों पैरों के घुटनों पर चोट के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा, उनकी साड़ी और पेटीकोट पर खून के धब्बे भी मिले हैं, जिससे…
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने बुधवार को अपने पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस बीआर गवई को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और अन्य गणमान्य मौजूद रहे। अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों के नाम बदलने का प्रयास व्यर्थ और निरर्थक… चीन को भारत की दो टूक शपथ लेने के बाद मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने सभी का अभिवादन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ…
नई दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों के नाम बदलने के चीन के प्रयास पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर कहा है कि ये एक व्यर्थ और निरर्थक प्रयास है. मंत्रालय ने कहा है कि हम चीन के इस प्रयास को पूरी तरह से अस्वीकार करते हैं. हम ये साफ कर देना चाहते हैं कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा. माल वाहक वाहनों में सवारी बैठाई तो यातायात पुलिस करेगी कार्रवाई, बिलासपुर एसपी रजनीश सिंह की सख्त चेतावनी.. विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर एक आधिकारिक बयान भी जारी…
बिलासपुर छत्तीसगढ़ – पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमित रूप से सख्त एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम मे माल वाहक वाहनों में यात्री बैठा कर ले जाने वालों वाहन मालिकों एवं वाहन चालकों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर कार्यवाही किए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह विशेष निर्देश पर समस्त थाना, चौकी एवं पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी गणो एवं पर्यवेक्षक अधिकारियों को कठोर एवं सख्त कार्यवाही हेतु शहर एवं…
कोरबा छत्तीसगढ़ – जिले के मानिकपुर चौकी थाना कोतवाली कोरबा क्षेत्र के दादर खुर्द गांव में एक नई दुल्हन ने अपने ससुराल वालों को धोखा दे दिया। बहू खुशबू कश्यप अपनी सास के करीब 9 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और कुछ नगदी रकम लेकर फरार हो गई। खुशबू की शादी चांदराम के इकलौते बेटे मोहनीश कश्यप से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद वह मायके चली गई। वहां से उसने पति के परिवार पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया। मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंचा, जहां समझौता हुआ समझौते के बाद खुशबू ससुराल लौट आई। वापस आने…
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक सेवा में अहम निर्णय लेते हुए राज्य के 18 तहसीलदारों और अधीक्षक भू-अभिलेख अधिकारियों को प्रमोट कर डिप्टी कलेक्टर पद पर नियुक्त किया है। यह पदोन्नति राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान में की गई है। नवपदोन्नत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-12 (₹56,100-₹1,77,500) के अंतर्गत अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
