Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
कोरबा 10 मई 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जून माह में प्रदेश में नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन की तिथि तय कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मई से शुरू होने वाले निर्वाचन कार्यक्रम की समय सारणी संबंधित जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) को प्रेषित की गई है। नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन तिथि की घोषणा के साथ ही संबंधित नगरपालिकाओं एवं पंचायतों के ऐसे क्षेत्र जहां चुनाव होना है, वहाँ तत्काल प्रभाव से आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। जारी निर्वाचन…
कोरबा के सर्वमंगला चौकी थाना क्षेत्र स्थित बरमपुर चौक के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की तीन वारदातों को अंजाम दिया गया। एक नकाबपोश चोर ने एक ही रात में तीन दुकानों को निशाना बनाया। यह पूरी घटना मोबाइल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान के छज्जे को तोड़कर अंदर घुसा चोर जानकारी के अनुसार, चोर ने सबसे पहले शांति मोबाइल दुकान को निशाना बनाया। उसने दुकान के छज्जे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। यहां से चोर ने लगभग 35 हजार रुपए नकद और 11 मोबाइल फोन चुरा लिए। रविवार सुबह दुकान संचालक केशव…
सक्ती, 10 मई जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंद्रपुर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी एएसआई पर केस में कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर कुल 40 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बालपुर थाना चंद्रपुर जिला सक्ती निवासी शिव प्रसाद बरेठ ने एसीबी कार्यालय बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम बालपुर…
कोरबा : सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया नाला के पास जंगल में खून से लथपथ एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार, जंगल की ओर गए कुछ लोगों ने झाड़ियों के बीच एक युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर युवक की मौत हो चुकी थी और उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला। इसके बाद तत्काल मामले की…
कोरबा :- जिले में लंबे समय से अधूरी पड़ी सड़क निर्माण परियोजनाओं को अब जल्द गति मिलने वाली है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शुक्रवार को प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम में यह भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि कोरबा-कुसमुंडा मार्ग सहित कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और आने वाले दिनों में कार्य धरातल पर नजर आने लगेगा। कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, पदाधिकारियों एवं जिले के पत्रकारों ने कलेक्टर का स्वागत किया। इस दौरान कलेक्टर ने मीडिया से संवाद करते हुए…
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 09 मई। मरवाही वनमंडल में लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. वन विभाग की टीम ने घेराबंदी करके भारी मात्रा में अवैध साल की लकड़ी जब्त की है. वन विभाग को खबर मिली थी कि पिपरखुंटी बीट के पास जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई कर उन्हें छिपाकर रखा गया है. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने दो घरों में सर्च वारंट के साथ छापा मारा. इस कार्रवाई में टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी.. आधी रात हुई इस कार्रवाई को डीएफओ ग्रीष्मी चांद सहित वन विभाग के उड़नदस्ते ने लगभग 2 लाख लागत की…
कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां ड्रेसिंग रूम में स्टाफ के मौजूद न होने का आरोप लगाते हुए एक मरीज के दोस्त द्वारा खुद ड्रेसिंग करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी हुकुम कुमार का कुछ दिन पहले जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के टांके खुलने के बाद दर्द बढ़ने पर वह अपने दोस्त चंदन कुमार…
कोरबा पुलिस आम लोगों से अपील की जाती है कि बाजार हाट में सब्जी खरीदते समय अपने कीमती सामान एवं मोबाइल का सुरक्षित ध्यान रखें ध्यान रहे मार्केट जाते समय अपने शर्ट के सामने वाले जेब में मोबाइल न रखें एवं सब्जी खरीदते समय अपने मोबाइल का ध्यान रखें चोर गृह इसी का फायदा उठाकर जब आप सब्जी खरीदने हैं तब आपके मोबाइल को पर कर देते हैं मोबाइल चोरी हो जाने पर आप सबसे पहले अपने बैंक यूपीआई को ब्लॉक करें एवं सिम को तुरंत बंद कराकर तुरंत नया सिम इशू कराए चोरी की शिकायत CEIR पोर्टल पर कंप्लेंट…
रायगढ़ जिले में चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जामगांव क्षेत्र में दो 6 चक्का माजदा वाहनों से करीब 27 टन लोहे और टिना का स्क्रैप जप्त किया है। जब्त स्क्रैप की कीमत करीब 6 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायगढ़ की ओर से दो माजदा…
पटना में चलती कार में एक 15 साल की लड़की से गैंगरेप हुआ है। 1 मई को अपराधियों ने लड़की को पटना जंक्शन से उठाया था। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर 2 दिनों तक उसके साथ गैंगरेप किया गया। 👉 ज्यादा ब्लीडिंग होने पर अपराधी उसे दानापुर जंक्शन के पास छोड़कर भाग गए। लड़की का PMCH में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। वारदात बेऊर थाना क्षेत्र के सरिस्ताबाद की है। नोट: माननीय मुख्यमंत्री जी इन अपराधियों को ऐसी सजा मिली चाहिए कि इनके सात पुस्ते भी याद रखें Samrat Choudhary…
