Author: Yogesh Saluja

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम बंजारी, मड़ई मोड़, लमना से लेकर चोटिया तक सड़क मार्ग की स्थितियों का आकलन करते हुए विशेषकर मोड़ों और अंधे मोड़ों पर सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। उन्होंने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मोड़ से 25 से 50 मीटर पहले रंबल स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अंधेरे वाले मोड़ों पर सोलर स्टड और कैट आई लगाने, घाट एवं मोड़ क्षेत्रों में रोड स्टड, रिफ्लेक्टर और रेडियम लगाने तथा ग्रामीण सड़कों के मुख्य मार्ग से मिलने वाले स्थानों पर उचित स्पीड ब्रेकर स्थापित करने के निर्देश दिए।

Read More

समन्वय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार ● आरोपियों द्वारा अपना बैंक खाता खुलवाकर बैंक पासबुक एवं एटीएम कार्ड कमीशन के लालच में अन्य आरोपियों को दिया गया ● आरोपी जयप्रकाश के डीसीबी बैंक के खाता में कुल ₹1,00,02,999 रकम म्यूल अकाउंट के रूप में संदिग्ध लेनदेन होना पाया गया ● आरोपी शशि कुमार के एचडीएफसी बैंक के खाता में कुल ₹34,59,332 रकम म्यूल अकाउंट के रूप में संदिग्ध लेनदेन होना पाया गया ● आरोपियों द्वारा अपना बैंक खाता अन्य आरोपियों को संचालित करने के लिए दिया गया, जिस पर…

Read More

कोरबा। करतला जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत दमखांचा के पंचायत सचिव रूपेश कुमार बिंझवार के खिलाफ महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार एवं राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत तुमान निवासी महिला पत्रकार श्रीमती चित्रलेखा श्रीवास ने 29 अप्रैल 2026 को शिकायत आवेदन प्रस्तुत कर आरोप लगाया है कि 28 अप्रैल 2026 को वे ग्राम पंचायत दमखांचा के आश्रित ग्राम खरहरकुड़ा में राशन वितरण की जानकारी लेने पहुंची थीं। इस दौरान पंचायत सचिव द्वारा उनके साथ अभद्र…

Read More

कोरबा में डिज्नीलैंड मेला में पति-पत्नी और उनके एक साथी के साथ कर्मचारियों ने जमकर मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मेला मैनेजर समेत तीन लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। यह मामला के मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। पहले देखिए तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, यह विवाद झूले में झूलने को लेकर हुआ था। पति-पत्नी अपने एक साथी के साथ कोरबा के डिज्नीलैंड मेले में गए थे। टिकट को लेकर हुए विवाद के बाद मेले के कर्मचारियों ने…

Read More

1.14 करोड़ का गांजा जब्त, सब्जी के खाली कैरेट के पीछे छिपाकर की जा रही थी तस्करी, दो तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के महासमुंद में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने एक पीकअप वाहन से 1.14 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त किया है, जिसे खाली कैरेट के पीछे छिपाया गया था और ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। इसी के साथ ही टीम ने दो तस्करों को भी पकड़ा है। यह पूरा मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है। लगातार चलाया जा…

Read More

लालकोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज होती नजर आ रही है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फूल सिंह राठिया एक के बाद एक जनहित के मुद्दों पर सख्त कदम उठाते दिखाई दे रहे हैं। सड़क, बिजली, पानी और विस्थापितों के मुद्दों के बाद अब विधायक ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ग्राम पंचायत बरपाली के आश्रित ग्राम कलमीटिकरा स्थित प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण एवं ग्राम पंचायत बासीन के माध्यमिक शाला में अहाता निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों…

Read More

यूनियन अध्यक्ष प्रवीण ओगरे बोले—“कंपनी कर रही है धोखा” कोरबा। कोरबा जिले में भू-विस्थापितों का मुद्दा एक बार फिर सुलग उठा है और अब यह सियासी गर्मी में बदलता नजर आ रहा है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फूलसिंह राठिया ने कोरबा कलेक्टर को कड़ा पत्र लिखकर साफ कर दिया है कि यदि वादों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन अपरिहार्य होगा। विधायक फूल सिंह राठिया ने अपने पत्र में कोरबा पावर लिमिटेड (अदानी) पताढ़ी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011-12 में जब किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई, तब प्रत्येक…

Read More

कोरबा जिले के कटघोरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत चंद्रनगर जटराज क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया। बताया जा रहा है कि अभिषेक यादव नामक व्यक्ति द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के हरे-भरे पेड़ों की कटाई की जा रही थी। मामला प्रकाश में आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से वन संपदा को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। सूचना मिलते ही दर्री के नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम के साथ…

Read More

सारंगढ़। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए हालिया फेरबदल के तहत प्रमोद कुमार यादव ने जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना प्रभारी का पदभार संभाल लिया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व थाना प्रभारी कामिल हक के बिलासपुर स्थानांतरण के बाद, शासन ने क्षेत्र की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अब प्रमोद यादव के कंधों पर सौंपी है। सरिया में गांजा तस्करों के काल बने थे यादव- प्रमोद कुमार यादव की गिनती जिले के सबसे सक्रिय और परिणाम देने वाले अधिकारियों में होती है। ओडिशा सीमा से लगे सरिया थाना प्रभारी…

Read More

कोरबा/पाली:- ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने सरकार और प्रशासन द्वारा केंद्रीय मद के 15वें वित्त की राशि उपयोग के लिए ग्राम पंचायतों की जवाबदेही तय की गई है। सरकार की मंशा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को समाप्त किया जा सके। ज्यादातर पंचायतें इस दिशा में सकारात्मक कार्य कर रही है, लेकिन मुनगाडीह पंचायत में भ्रष्ट्राचार का आलम यह है कि इस योजना पर बंदरबांट का खेल भारी देखा जा रहा है। जहां पेयजल स्रोतों में कार्य दिखाकर तत्कालीन सरपंच के कार्यकाल में हुए काम को वर्तमान का बता मोटी राशि डकार ली गई। एक ओर जहां सरकार…

Read More