Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
रायगढ़ । जिले में अवैध खाद्य सामाग्रियों की कालाबजारी, अमूल्य खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के तहत चक्रधरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में चावल को जब्त अवैध परिवहन की आशंका पर जब्त कर कार्रवाई की गई है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में 09 अप्रैल 2026 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन की भांति प्रमुख चेक प्वाइंट्स पर वाहनों की जांच की जा रही थी।…
रायपुर 09 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश के युवाओं और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्यपाल एवं आयोग प्रबंधन से दो प्रमुख मांगों पर त्वरित निर्णय लेने पत्र लिखा है। मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए अपर्याप्त समय और परीक्षा शुल्क वापसी की जटिल प्रक्रिया पर गहरी चिंता व्यक्त की है। डॉ. महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से ही यह स्वस्थ परंपरा रही है कि प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने और मुख्य परीक्षा के आयोजन के बीच कम से कम 100…
कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जंगल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कोरबा वनमंडल के बालको वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतरेंगा में व्यापक छापामार अभियान चलाया। मुखबिर से अवैध वनोपज भंडारण की सूचना मिलने पर 55 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने छह अलग-अलग ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन अंजाम दिया। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी प्रेमलता यादव के आदेश एवं उपवनमंडलाधिकारी सूर्यकांत सोनी के निर्देशन में की गई। अभियान का नेतृत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी जयंत सरकार एवं नवपदस्थ अधिकारी देवव्रत सिन्हा ने किया। सर्च वारंट के आधार पर टीम ने ग्राम सतरेंगा के छह मकानों में दबिश दी, जहां व्यापारिक उद्देश्य से अवैध रूप से संग्रहित…
कोरबा, 09 अप्रैल 2026/ ग्राम कुरुडीह के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत से मिलकर बताया कि उनके गाँव का ट्रांसफार्मर लंबे समय से खराब है। विद्युत विभाग को बार-बार शिकायत देने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, जिससे पूरे गाँव में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन माह से ट्रांसफार्मर खराब है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सुधार या प्रतिस्थापन की कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों की शिकायत को कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के ईई श्री रोशन वर्मा को त्वरित आवश्यक निर्देश जारी किए। कलेक्टर के निर्देश…
जांजगीर चांपा :- पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय का सराहनीय कार्य: सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल, जिले के सबरीया समुदाय का शराब बनाना छोड़ स्वरोजगार की तरफ मोड़ा गया, जिसके बारे में प्रेजेंटेशन। राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में दी गई, जहां देशभर के पुलिस अधिकारियों ने इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की,,, श्री विजय कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया कार्य सामुदायिक पुलिसिंग का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है। उन्होंने जिले के सबरिया समुदाय, जो लंबे समय से अवैध शराब निर्माण जैसी गतिविधियों में संलग्न था, को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अभिनव पहल की। पुलिस द्वारा संवेदनशीलता…
कोरबा। जिले में एक पुलिस आरक्षक पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपी आरक्षक दीप नारायण त्रिपाठी, जो बांगो थाने में पदस्थ बताया जा रहा है, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, पीडि़ता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी आरक्षक उसके साथ लगातार अभद्र व्यवहार करता था और कई बार आपत्तिजनक हरकतें कर चुका था। पीडि़ता, जो आरोपी के परिचित की पत्नी है, लंबे समय से इस व्यवहार से परेशान थी। आखिरकार तंग आकर…
बिलासपुर :- गजब की कमीशनखोरी, बैंकों से छोटे नोट कलेक्ट कर MP में सप्लाई, बदले में मिलता है मोटा कमीशन, 17.90 लाख के साथ पकड़ाया कारोबारी,, छत्तीसगढ़ में गजब का खेल चल रहा है। कमीशनखोरी कहें या फिर गैरकानूनी धंधा, इस धंधे में बैंक अफसरों का भी कारोबारी को बराबर का सहयोग मिल रहा है। बैंकों के जरिए छोटे नोट जुटाकर, मध्यप्रदेश में सप्लाई करता है। इसके एवज में कारोबारी को अच्छा खासा कमीशन भी मिलता है। पुलिस ने कारोबारी को 17.90 से भरे दो ब्रीफकेस और पिट्ठू बैग के साथ पकड़ा है। छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश में कमीशन के…
* सभी आरोपी घटना करने के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे जिन्हें पुलिस टीम के द्वारा कोरबा के घने जंगलों में घेराबंदी कर पकड़ा गया था * फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट से मामले के सभी चार आरोपियों को 20-20 साल सश्रम कारावास की सजा और सभी को 50,000-50,000 रुपये का अर्थदंड से दण्डित किया गया नाम आरोपी 1- मनोज कुमार पटेल निवासी कोरबा 2- नरेंद्र कुमार पटेल निवासी कोरबा 3- रामकुमार पटेल निवासी कोरबा 4- धरम चौहान निवासी नागरदा जिला शक्ति * जिले के SP श्री विजय कुमार पाण्डेय (भापुसे) के द्वारा आरोपीयों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के…
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में पुलिस विभाग,नगर निगम, खाद्य एवं औषधि विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम. द्वारा बालको क्षेत्र में स्कूलों के आस-पास तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानों में धारा 04 और धारा 6(अ) 6(ब) का उलंघन किए जाने पर 07 दुकानों में चालानी की कार्यवाही की गई जिसमें रूपये 1780/- जुर्माना वसूला गया। 04 दुकानों को समझाईस दिया गया और आईसी पाम्पलेट बांटते हुए उपस्थित लोगों को कोटपा अधिनियम 2003 के बारे में जानकारी देते हुए तम्बाकू सेवन से होने वाले दूस्प्रभावों के बारे…
(राजनांदगांव)जिला राजनांदगांव अंतर्गत विभिन्न जगहों पर लगातार चोरी के सामान की अवैध रूप से खरीदी एवं बिक्री किए जाने के संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त होने एवं कई स्थानों में चोरी की घटनाओं में स्थानीय अपराधियों के शामिल होने की सूचना को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश, मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के पर्यवेक्षण में दिनांक 07-04-2026 को 07 विशेष टीम राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में गठित किया जाकर प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही की गई, जिसके अंतर्गत निम्नांकित थाना/चौकी क्षेत्रों में कार्यवाही की गई— 1. पुलिस चौकी चिखली थाना कोतवाली…
