Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
कोरबा जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कभी धूप तो कभी काली घटा के साथ अचानक तेज बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है। इस खराब मौसम के कारण कई कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं। बैनर-पोस्टर फट गए और बिजली सप्लाई भी बाधित हुई है।दरअसल, शनिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश और आंधी-तूफान चली। रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। वहीं, सोमवार सुबह लगभग 5 बजे अचानक झमाझम बारिश हुई। जिससे सड़कों पर पानी भर गया। दोपहर होते-होते…
कोरबा पुलिस ने अस्पताल कर्मचारी की मौत के मामले में एक सरपंच को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कर्मचारी के साथ मारपीट करने का आरोप है, जिसके बाद कर्मचारी की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने मंगलवार को यह कार्रवाई की।यह घटना 30 मार्च को जिला मेडिकल अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में हुई थी। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी जी. बाल कृष्ण चनाइया (61) के साथ आरोपी सरपंच जयवीर सिंह तंवर उर्फ राजेश को शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपी ने चनाइया का कॉलर पकड़कर उन्हें दीवार पर पटक दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें…
एक ऐतिहासिक फैसले में प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मदुरै ने सत्तनकुलम कस्टोडियल डेथ केस में सभी 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई है। इंस्पेक्टर एस श्रीधर, सब-इंस्पेक्टर पी रघु गणेश और के बालकृष्णन, हेड कॉन्स्टेबल एस मुरुगन और ए सामिदुरई, तथा कॉन्स्टेबल एम मुथुराजा, एस वेल मुथु, एस चेल्लादुरई और एक्स थॉमस फ्रांसिस, इन सभी को दोहरे हत्याकांड का दोषी पाया गया। 19 जून 2020 को 59 वर्षीय जयराज अपने बेटे की मोबाइल दुकान पर गए थे। पुलिस ने कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जब उनके बेटे बेनिक्स (31 वर्ष)…
कोरबा-पाली | : कोरबा जिले के पाली विकासखंड में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में बड़े पैमाने पर राशन गबन का मामला सामने आया है। औचक जांच में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद पाली एसडीएम रोहित कुमार सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए संचालक संस्था को कार्य से पृथक कर दिया है और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। मामला ग्राम पंचायत पटपरा की उचित मूल्य दुकान का है, जिसे महिला जागृति स्व सहायता समूह द्वारा संचालित किया जा रहा था। हल्का पटवारी द्वारा 30 मार्च 2026 को की गई आकस्मिक जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए। क्या मिला जांच…
रायगढ़ में बीड़ी लेने गई महिला के साथ गैंगरेप :- पति के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटा, ऑटो में पहुंचे थे आरोपी, 4 गिरफ्तार 1 फरार,, रायगढ़ में एक महिला अपने पति के साथ रात में बीड़ी लेने गई थी, लेकिन रास्ते में 3 लोगों ने महिला के साथ जबरदस्ती करते हुए गैंगरेप किया, वहीं 2 अन्य युवक उनका साथ दिया। जब पति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बेरहमी से लात-घूसों से पीट दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया…
रथबाई के घर से 3 प्लास्टिक बोतलों प्रत्येक में भरा 2 लीटर और 1 प्लास्टिक बोतल में भरा 1 लीटर कुल 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपिया,, आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा वार्ड 01 सक्ती में अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई, सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 06/04/26 को आबकारी वृत्त सक्ती में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा वार्ड नंबर 1 सक्ति निवासी शराब विक्रेता रथबाई पति किरन के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष…
कोरबा, 06 अप्रैल 2026/ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत की। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री टी आर भारद्वाज सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में सरईसिंगार के निवासी श्री प्रकाश चन्द्र साहू द्वारा अपने 14 वर्षीय दिव्यांग पुत्र यश कुमार साहू के लिए पेंशन व व्हील चेयर, स्वास्थ्य इलाज…
कोरबा में युवा कांग्रेस ने खाद्यान्न वितरण में अनियमितताओं को लेकर खाद्य अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने जनवरी, फरवरी और मार्च माह का राशन 10 दिनों के भीतर वितरित करने की मांग की। लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन समाप्त किया। यह प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह और राकेश पंकज की उपस्थिति में हुआ। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जिले के कई क्षेत्रों में पिछले 2-3 महीनों से राशन वितरण में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे लगभग 30-40 प्रतिशत हितग्राहियों को खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। प्रमुख रूप से…
कोरबा पाली, एस एन इंडिया न्यूज रिपोर्टर गौतम कुमार राज आज केंद्र सरकार राज्य सरकार ग्राम पंचायतों को अनेकों सुविधा का गुड़गांन तो करती है लेकिन आज भी सड़क पानी जैसे सुविधाएं नहीं हैं आज भी अनेकों ग्राम पंचायत ऐसे हैं जहां कुंआ का पानी पीने मजबूर हैं सड़क की दसा इस कदर है कि बरसात के मौसम में आने जाने में काफी परेशानीओ का सामना करना पड़ता है खास कर स्कूल जाने वाले छात्रों को कीचड़ भरे रास्ते से आवागवन चप्पल हाथों में लेकर दूर दराज से स्कूल पढ़ने आने मजबूर आम नागरिक भी परेशान सरकार कहती है हर…
कोरबा के बरपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आज मड़वा रानी यादव समाज भवन में कांग्रेस कमेटी के सदस्यों का आवश्यक बैठक किया गया जिसमें कांग्रेस की संगठन को मजबूत बनाने के लिए चर्चा किया गया संगठन सृजन के अंतर्गत आम आदमी के हितों को ध्यान रखते हुए ग्राम पंचायत कमेटी एवं बूथ कमेटी के सदस्यों का चयन करने के लिए यह बैठक आयोजित किया गया बैठक में जिला अध्यक्ष कोरबा ग्रामीण श्री मनोज चौहान जी एवं ब्लॉक प्रभारी अब्दुल सुभान जी की गरिमा मय उपस्थिति रही रामपुर विधायक प्रतिनिधि श्री प्रवीण ओगरे जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली अध्यक्ष श्री…
