Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Yogesh Saluja
बिलासपुर (छत्तीसगढ़) — सरकण्डा और कोतवाली पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी मैट्रिमोनियल एजेंटों के गैंग पर छापा मारा। आरोपियों ने युवतियों की फोटो डाउनलोड कर फर्जी प्रोफाइल बनाईं, खुद लड़कियों की तरफ से बातचीत की और युवकों से रजिस्ट्रेशन, पैकेज व फैमिली मीटिंग के नाम पर लाखों रुपये वसूले। एक बिहारी युवक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरोह कॉल सेंटर की तरह काम कर रहा था और फर्जी बैंक खातों के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाता था। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ने बरपाली, कोरबा ग्रामीण और करतला ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की प्रस्तावित कार्यकारिणी को औपचारिक मंजूरी प्रदान कर दी है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं वरिष्ठ नेताओं की सहमति से लिया गया है। जारी आधिकारिक पत्र में संबंधित ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अनुमोदित पदाधिकारियों को तत्काल सूचित करें और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य प्रारंभ करें। इस फैसले…
4 अप्रैल, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में साइबर थाना और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की 21 मोटरसाइकिल बरामद की है। मुख्य आरोपी सुखदेव चौहान को गिरफ्तार किया गया है, उसका साथी शिव नागवंशी फरार है। पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद 21 मोटरसाइकिलों की बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। 🔹 कैसे सामने आया बाइक चोरी गिरोह – संपत्ति…
कहते हैं सच देर से सामने आता है लेकिन जब आता है, तो कई चेहरों से नकाब एक साथ हटाता है।”बिहार के किशनगंज में तैनात SDPO गौतम कुमार से जुड़े 80 करोड़ की बेनामी संपत्ति मामले में अब ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने सभी को चौंका दिया है। पत्नी और गर्लफ्रेंड के बाद अब घर में काम करने वाली नौकरानी पारो भी करोड़ों की संपत्ति के साथ जांच के घेरे में आ गई है। पारो की लाइफस्टाइल किसी अमीर कारोबारी से कम नहीं बताई जा रही। वह 35 लाख की लग्जरी कार से काम पर आती थी, उसके पास बुलेट…
बिहार पुलिस के 1994 बैच के सब-इंस्पेक्टर रह चुके और किशनगंज के वर्तमान DSP गौतम कुमार की भव्य जीवनशैली अब उनके लिए मुसीबत बन गई है। 2013 में इंस्पेक्टर और 2019 में DSP बने गौतम पर आर्थिक अनियमितताओं के आरोप हैं। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को उनके पूर्णिया, पटना, किशनगंज और सिलीगुड़ी समेत आठ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जांच में सामने आया कि उनके परिवार के पास 20 लाख की थार, जिस पर अवैध रूप से पुलिस का लोगो लगाया गया था, मौजूद है। इसके अलावा छापेमारी में 2.5 करोड़ का बंगला, नोएडा-गुड़गांव में निवेश और…
कोरबा / गेवरा बस्ती बरपाली मोहल्ला : कोरबा जिले के बरपाली मोहल्ला स्थित रावण मैदान के पास एक किराये के मकान में रहने वाले युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नरेश कुमार चौहान, निवासी रामपुर करतला के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेश चौहान की शादी ग्राम चुनचुनी बस्ती, गेवरा बस्ती में हुई थी और वे अपनी पत्नी के साथ बरपाली में किराये के मकान में रह रहे थे। प्रारंभिक जानकारी में पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवाद को घटना की संभावित वजह बताया जा रहा है। घटना की…
कोरबा के पावर सिटी कॉलोनी में दो घरों में चोरी:ठेकेदार और रिटायर्ड कर्मी के घर से लाखों के जेवर गायब
कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र स्थित पावर सिटी कॉलोनी में एक ही रात में दो घरों में चोरी की वारदात हुई है। चोर ठेकेदार और सीएसईबी के रिटायर्ड कर्मी के मकानों से सोने के बिस्कुट, जेवरात और नकदी सहित लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि चोरी की घटना सामने आई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया था और घटनाक्रम की जानकारी लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही…
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था दौरान पेट्रोलिग पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति देसी शराब दुकान जांजगीर के पास लोहे के धारदार हथियार को लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है की सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली जांजगीर योगिताबाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की धरपड़कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए । थाना…
कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब पुलिस ने कबाड़ से लदी एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में करीब 8 टन कबाड़ जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है। थाना प्रभारी राजेश तिवारी के मुताबिक, पकड़ी गई पिकअप बलगी निवासी राजेश साहू की है। वाहन में लोड कबाड़ की वैधता और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। फिलहाल गाड़ी उरगा थाने में खड़ी है और मामले की पड़ताल जारी है। मामले ने…
उमरेली//छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला के विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरेली से एक अत्यंत प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण समाचार सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल बना दिया है। सफलता की कहानी ग्राम उमरेली के निवासी महेंद्र कुमार देवांगन, जो यवन कुमार देवांगन के पुत्र हैं, का चयन भारतीय रेलवे में लोको पायलट (ट्रेन चालक) के पद पर हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है। गांव में जश्न का माहौल जैसे ही उनकी सफलता की खबर गांव और आसपास के…
