छत्तीसगढ़ वैष्णव समाज महासभा का प्रान्तीय सम्मेलन 5 अक्टूबर सक्ति के मंदिर प्रांगण होने जा रही है, जिसमें पूरे वैष्णव समाज के लोग पधार रहे है। कार्यक्रम में पदाधिकारीयों शपथ समारोह,युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन सहित मेधावी छात्रों का सम्मान,भगवताचार्यों का सम्मान ,वरिष्ठों का सम्मान एवं पत्रकारों का भी सम्मान किया जाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव लखन दास वैष्णव प्रांतीय अध्यक्ष पुरन दास वैष्णव प्रान्तीय महिला अध्यक्षता लता रानी वैष्णव, लोरमी दास वैष्णव ,जानकी दास वैष्णव उपमहासचिव विशेष रूप से उपस्थिति रहेंगी। कार्यक्रम हेतु विशेष सहयोग मालखरौदा के मंडल अध्यक्ष उत्तम दास वैष्णव व स्थानीय पदाधिकारीगण द्वारा किया जाएगा



