कोरबा | दुष्कर्म के प्रकरण में जानकारी मांगने पर गाली-गलौज और आरोपी को पकड़ने 20 हजार मांगने की शिकायत पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने महिला एएसआई अनिता खेस को निलंबित कर दिया है। मामला सिविल लाइन थाना से जुड़ा है, जहां पीड़िता ने आरेापी प्रवीण डहरिया के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई थी। केस दर्ज करने के बाद वर्तमान में अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) के न्यायालय में प्रकरण लंबित है। प्रकरण में कई साक्ष्य देने पर भी संलग्न नहीं होने पर पीड़िता ने विवेचना अफसर खेस से जानकारी मांगी तो उसे गाली देकर भगा दिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




















