कोरबा -करतला परिक्षेत्र के कनकी गांव में संरक्षित पक्षी घोंघिला (एशियन ओपन बिल स्टॉर्क) का शिकार करने वाले युवक को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी रघुनाथ सिंह राठिया और परिसर वन अधिकारी कपिल कुमार कंवर मौके पर पहुंचे।
आरोपी — समार सिंह धनवार, उम्र लगभग 20 वर्ष,
ने कबूल किया कि उसने तीन घोंघिला पक्षियों को गुलेल से मारा,
जिनमें से एक को पकाकर खा लिया और दो को घर में रखा था तलाशी में एक पक्षी मृत और एक घायल जीवित मिला — जिसका पैर टूटा था और शरीर पर खून के निशान थे।
वनमंडलाधिकारी सूर्यकांत सोनी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ
वन अपराध प्रकरण क्रमांक 15328/05 दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गयकार्रवाई में वन विभाग की टीम —
रघुनाथ सिंह राठिया, कपिल कुमार कंवर, विजयेद्र नेटी,
हरिनारायण बंजारे और वैद्यराज बिंझवार शामिल रहे।
वन विभाग की तत्परता से एक निर्दोष पक्षी की जान बच गई —
संदेश साफ़ है, वन्यजीवों की रक्षा सबकी जिम्मेदारी है
“पक्षियों को न मारें — प्रकृति का संतुलन बनाए रखें


