कोरबा, 28 जुलाई 2025। जिले के पाली-दीपका मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह दर्दनाक घटना ग्राम बांधाखार स्थित तिवरता पेट्रोल पंप के पास हुई, जब चार लोग एक ही मोटरसाइकिल में सवार होकर ग्राम कनकी में आयोजित श्रावण मेला देखने जा रहे थे।
मृतक युवक की पहचान खरमोरा निवासी अभय के रूप में
इस हादसे में मौके पर ही खरमोरा निवासी अभय की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल हुई तीनों युवतियों की पहचान नुनेरा निवासी राधा, रौशनी और आँचल के रूप में हुई है। तीनों को गंभीर चोटें आने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।



