कोरबा, छत्तीसगढ़। त्योहारी सीजन में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में शनिवार को मानिकपुर चौकी पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चौकी प्रभारी नवीन पटेल के नेतृत्व में गुरुघासीदास चौक पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने करीब 15 वाहनों की जांच की, जिनमें एक कार पर काली फिल्म लगी पाई गई।
पुलिस का कहना है कि त्योहारों में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिलेभर में ऐसे चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।



