Close Menu
SN India NewsSN India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ब्रेकिंग न्यूज़ | कोरबा गत्ते की आड़ में ले जाया जा रहा था स्क्रैप! मानिकपुर चौकी ने पकड़ी कबाड़ की गाड़ी

    2026-09-06

    बिजली का टावर गिराया… फिर काट ले गए तार!

    2026-09-06

    जल जीवन मिशन’ का नल टूटा, योजना छूटी: जब करोड़ों की पानी टंकी और बिछी पाइपलाइनें बन गईं ‘सफेद हाथी’

    2026-09-06
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    SN India NewsSN India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Breaking News

      🚨 कोरबा: जटगा बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर की आड़ में झोला छाप डॉक्टर का खेल, स्वास्थ्य विभाग मौन

      2025-09-06

      🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ — कटघोरा पुलिस का चेकिंग अभियान

      2025-08-31

      🚨 कोरबा बायपास रोड पर अवैध कब्जा! नगर निगम की ज़मीन पर कबाड़ी संचालक कर रहा धंधा, कार्रवाई की मांग तेज

      2025-08-22

      🎉 वरिष्ठ पत्रकार सरोज रात्रे को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

      2025-08-22

      अमित भाई की आवाज़: कोरबा की जनता के हक और सम्मान की लड़ाई

      2025-08-21
    • Chhattisgarh
      Featured

      ब्रेकिंग न्यूज़ | कोरबा गत्ते की आड़ में ले जाया जा रहा था स्क्रैप! मानिकपुर चौकी ने पकड़ी कबाड़ की गाड़ी

      By Yogesh Saluja2026-09-0651
      Recent

      ब्रेकिंग न्यूज़ | कोरबा गत्ते की आड़ में ले जाया जा रहा था स्क्रैप! मानिकपुर चौकी ने पकड़ी कबाड़ की गाड़ी

      2026-09-06

      बिजली का टावर गिराया… फिर काट ले गए तार!

      2026-09-06

      जल जीवन मिशन’ का नल टूटा, योजना छूटी: जब करोड़ों की पानी टंकी और बिछी पाइपलाइनें बन गईं ‘सफेद हाथी’

      2026-09-06
    • Desh – Videsh

      बनारस में थाने पर परेशानी लेकर गई महिला की पिट।ई… सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने बनारस के लोगो को काफी विचलित कर दिया है… तस्वीर बनारस के चौबेपुर थाने की है, जहां एक महिला फरियादी को महिला दरोगा के द्वारा पिट।ई किया गया…

      2026-07-20

      लखनऊ में फर्जी IPS गिरफ्तार: 40 रुपये के बन को लेकर किया हंगामा, पुलिस ने दिखाया असली रौब

      2026-06-16

      दिल्ली में ज्योत्सना चरणदास महंत का बड़ा बयान: महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, 2026 जनगणना से पहले विशेष सत्र बुलाने पर घेरा, 543 सीटों पर तत्काल आरक्षण लागू करने की मांग तेज

      2026-04-18

      ‘होर्मुज से निकले जहाज’, ईरान जंग में भी सेफ है भारत की गैस सप्लाई, 94000 MT एलपीजी लेकर आ रहे दो बड़े कैरियर

      2026-03-29

      रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ माइनिंग विभाग का ‘करोड़पति’ डिप्टी डायरेक्टर…

      2026-02-25
    • Entertainment

      ‘धुरंधर-2’ पर सेंसर की कैंची: 21 कट्स के साथ एडल्ट सर्टिफिकेट, रनटाइम में बदलाव

      2026-03-19

      ‘हसीना मान जाएगी 2’ की तैयारी शुरू, नए कलाकारों के साथ बनेगा सीक्वल

      2026-02-24

      धुरंधर 2’ में नए विलेन की एंट्री!

      2026-02-24

      ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीमियर, इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने किया शिरकत

      2025-09-18

      कभी केदारनाथ तो कभी गुरुद्वारे, भाजपा नेता संग खूब सैर कर रहीं सारा अली खान, प्यार में होने के पढ़े जा रहे कसीदे

      2025-07-29
    • Korba

      आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 45 स्थित बालको के परसाभाठा में वेदांता एल्यूमिनियम–बालको (CSR) द्वारा निर्मित चिल्ड्रन्स पार्क एवं ओपन जिम के उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के यशस्वी कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी के साथ सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

      2026-07-28

      ओज़ोन न्यूरो सेंटर द्वारा कोसाबाड़ी चर्च में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर रविवार को

      2026-07-17

      कोरबा – रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्रेक्टर किए जब्त

      2026-06-11

      स्थानीय प्रतिभाओं के साथ बालको लिख रहा है आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की इबारत

      2026-01-21

      पोड़ी उपरोड़ा बीईओ दयाल ने शासन के आदेश को हवा में उड़ाया: नियम कायदों को दरकिनार कर किया संलग्नीकरण, जिपं. अध्यक्ष के फटकार के बाद अटैचमेंट किया निरस्त

      2025-11-01
    • Politics

      CG – बोधघाट परियोजना और नदी जोड़ो योजना पर पीएम मोदी से मिले सीएम साय, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

      2025-06-07

      दिल्ली दौरे पर सीएम साय, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

      2025-06-06

      योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं या नहीं– खुद जा रहे हैं देखने”: CM साय

      2025-05-06

      सुशासन तिहार 2025 : बेमेतरा जिले के सहसपुर में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, बरगद पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, दी ये सौगातें

      2025-05-06

      बस्तर फोर्स पर कांग्रेस के आरोपों को सीएम साय ने बताया राजनीति प्रेरित

      2025-05-04
    • Sports

      Australia A vs India A: दूसरे दिन भारत ए की पहली पारी 194 रन पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया ए ने किया शुरुआत में ही दबाव

      2025-09-24

      रिकॉर्ड जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत की ओर

      2025-09-19

      चेतेश्वर पुजारा ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, बोले- हर अच्छी चीज का अंत होता है

      2025-08-24

      ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज की बादशाहत खत्म, इंग्लिश खिलाड़ी का नंबर-1 के सिंहासन पर कब्जा

      2025-07-29

      FIDE Women Chess World Cup: दिव्या देशमुख ने जीता खिताब, कोनेरू हम्पी को दी शिकस्त

      2025-07-28
    SN India NewsSN India News
    Home»CHHATTISGARH»KORBA BREAK: ASI के बेटे को कुचला,पत्रकार पर पिस्टल ताना,फायरिंग की,अधमरा होते तक मारा,मरा समझकर लूटे और छोड़ भागे
    CHHATTISGARH

    KORBA BREAK: ASI के बेटे को कुचला,पत्रकार पर पिस्टल ताना,फायरिंग की,अधमरा होते तक मारा,मरा समझकर लूटे और छोड़ भागे

    Yogesh SalujaBy Yogesh Saluja2026-06-07Updated:2026-06-07No Comments164 Views
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा। दरम्यानी रात कोरबा शहर से लेकर एनटीपीसी के आगे बलगी मोड तक अज्ञात युवकों ने आतंक का ऐसा नंगा नाच किया जिसमें एक सहायक उप निरीक्षक का पुत्र गंभीर हालत में पहुंच गया तो वहीं एक युवा पत्रकार के भी हत्या का प्रयास किया गया। उसे इतना मारा कि मरा समझ कर छोड़ भागे। इस घटनाक्रम के दौरान पिस्टलनुमा हथियार का भी उपयोग किया गया लेकिन उसकी फायरिंग हवा में की गई। सारे मामले को लेकर पुलिस महकमा और पत्रकारों के बीच खलबली मची हुई है। आरोपियों की धर पकड़ करने में पुलिस अमला जुटा हुआ है।आरोपियों के पकड़ में आने के बाद घटना को अंजाम देने के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा।
    पूरा रास्ता खाली था,फिर भी विवाद किया
    मिली प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार-रविवार की मध्य रात लगभग 1 से 3 के बीच अंजाम दिया गया। घटना के प्रारंभिक स्वरूप को देखते हुए लग रहा है कि घटना को अंजाम देने की नीयत से ही हमलावर युवक आए थे और उनकी टारगेट में कोई ना कोई था। सिटी कोतवाली थाना के अधीन मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत बुधवारी बायपास मार्ग पर रात करीब 1 बजे कुछ युवक अपने दोस्तों के साथ काले रंग की कार में मौजूद थे व आपस में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान यहां एक सफेद रंग की बोलेरो आकर रुकी और सड़क पर पूरी जगह होने के बावजूद इस काली गाड़ी के सामने आकर खड़े हो गए और गाड़ी हटाने की बात को लेकर विवाद करना शुरू कर दिए।प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक उन्हें कहा गया कि पूरा रास्ता खाली है, इधर से जा सकते हो लेकिन युवकों का कहना था कि हम यहीं से जाएंगे। इसी बात को लेकर कहा-सुनी हो ही रही थी कि काले रंग की कार में बैठा एएसआई रामनारायण रात्रे का पुत्र चंद्रमणि रात्रे जैसे ही बाहर निकला और सड़क पर पहुंचा था कि एकाएक बोलेरो चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी आगे बढ़ा दी और सड़क पर युवक को कुचलते हुए तेज रफ्तार से भाग निकले। घटना होते ही उसके साथियों में हड़कम्प मच गई।

     

    युवा पत्रकार व साथी ने पीछा किया
    आनन-फानन में एक स्कूटी पर साहिल निर्मलकर के साथ युवा पत्रकार अरविंद राठौर ने उक्त दुर्घटनाकारित बोलेरो का पीछा करना शुरू किया। पीछा करते-करते यह सभी एनटीपीसी मार्ग से होते हुए बलगी के रास्ते पर निकल पड़े। यहां रास्ते में बोलेरो सवार लोगों ने अपने साथियों को फोन कर बुलाया। 2 से 3 मोटरसाइकिल में आए लोगों ने स्कूटी सवार पत्रकार अरविंद राठौर को खींचकर सड़क पर गिराया और फिर कार में जबरन बिठाकर अपने साथ ले गए। यह देखकर साहिल घबरा गया और वहां से भाग कर साथियों को सूचित किया।
    25 से 30 की संख्या में थे हमलावर
    इधर, कार में ही अरविंद के साथ मारपीट की जाती रही और बलगी में एक स्थान पर ले जाकर करीब 25 से 30 की संख्या में लाठी-डंडा से लैस युवकों के द्वारा अरविंद पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक युवक के हाथ में पिस्टलनुमा हथियार भी था जिसे अरविंद की कनपटी पर टिकाया गया लेकिन फायरिंग हवा में की गई। दो राउंड फायरिंग से और पिस्तौल देखकर अरविंद और दहशत में आ गया। उसे इस तरह मारा-पीटा गया कि जब अधमरा हो गया तो मरा समझ कर उसे वहीं बलगी मोड़ के पास फेंक दिया गया। जाने से पहले अज्ञात हमलावरों ने उसके पैंट की जेब में रखे आईफोन, हाथ में पहनी हुई सोने की अंगूठी, गले से सोने का चैन आदि निकाल लियाऔर उसे वहीं छोड़कर भाग निकले।
    होश में आने पर साथियों को पता चला
    थोड़ी देर में जब अरविंद को होश आया तो उसने दूसरी जेब में रखे अपने एक अन्य मोबाइल से साथियों को घटना की जानकारी दी। जैसे ही इस घटनाक्रम की जानकारी अरविंद के साथियों को हुई, वे घटना स्थल पहुंचे और वहां से अरविंद को अपने चारपहिया में सवार कर बांकी मोंगरा थाना के लिए रवाना हुए। इस दौरान भी हमलावरों की एक टोली इनकी गाड़ी का पीछा करती रही। थाना पहुंचने पर पीछा कर रहे लोग वहां से हट गए। गंभीर हालत में अरविंद राठौर को थाना ले जाया गया। यहां मौजूद स्टाफ ने उसकी हालत को देखते हुए तत्काल अस्पताल ले जाने की बात कही। अरविंद राठौर को रात में ही कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी अस्पताल में एएसआई के पुत्र को भी भर्ती कराया गया है जो फिलहाल आईसीयू में है। इधर,दूसरी तरफ बांकीमोगरा थाना स्टाफ ने रात में घटित इस घटनाक्रम और युवक की हालत को देखने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया, ना घटनाक्रम के बारे में कोई जानकारी हासिल करना जरूरी समझा। घायल युवक के परिजन ने भी रात में थाना प्रभारी को फोन लगाया किंतु कोई रिप्लाई नहीं मिला।
    पुलिस अधिकारी हरकत में आए, तलाश जारी
    रात में ही घटना की जानकारी एएसपी लखन पटले सहित अन्य अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को भी अवगत कराया गया। इस पूरे मामले में पुलिस के द्वारा घटना स्थल बुधवारी बाईपास से लेकर बलगी मोड़ तक सुराग खंगाले जा रहे हैं। कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस के हाथ लगी है जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचाने की कोशिश हो रही है। आरोपियों के पकड़ में आने के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा कि आखिरकार इस घटनाक्रम की वजह क्या थी? क्या वह एएसआई के पुत्र की हत्या के इरादे से आए थे या फिर युवा पत्रकार को मारने की साजिश थी?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Yogesh Saluja
    Yogesh Saluja

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़ | कोरबा गत्ते की आड़ में ले जाया जा रहा था स्क्रैप! मानिकपुर चौकी ने पकड़ी कबाड़ की गाड़ी

    2026-09-06

    बिजली का टावर गिराया… फिर काट ले गए तार!

    2026-09-06

    जल जीवन मिशन’ का नल टूटा, योजना छूटी: जब करोड़ों की पानी टंकी और बिछी पाइपलाइनें बन गईं ‘सफेद हाथी’

    2026-09-06
    Top Posts

    “महिलाओं से अवैध वसूली का मामला उजागर, 24 घंटे के भीतर CSC सेंटर ID निलंबित”*महतारी वंदन योजना के eKYC के नाम पर ली जा रही थी ₹50 की फीस, मीडिया हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई*

    2026-04-112,072

    कोरबा: राजपूत क्षत्रिय समाज की बेटी ‘लव जिहाद’ की शिकार, हिंदू संगठनों में आक्रोश!

    2025-05-171,663

    पाली कोरबा,,, पाली से दीपका जाने वाली रेनपुर, थाना दीपका पर विरक बस सर्विस ने बाइक सवार को चपेट मे लिया दोनों बाइक सवार घायल जिसे राहगीरों की मदद से 112, को डायल कर तत्काल सरकारी अ स्पताल भेजा गया

    2025-07-051,576

    ब्रेकिंग न्यूज: दर्री डैम में मिली युवती की लाश, सुबह गोताखोरों ने निकाला शव

    2026-06-301,363
    Don't Miss

    ब्रेकिंग न्यूज़ | कोरबा गत्ते की आड़ में ले जाया जा रहा था स्क्रैप! मानिकपुर चौकी ने पकड़ी कबाड़ की गाड़ी

    By Yogesh Saluja2026-09-0651

    कोरबा। जिले में स्क्रैप/कबाड़ के कारोबार को लेकर प्रशासन की सख्ती के बावजूद 5 सितंबर…

    बिजली का टावर गिराया… फिर काट ले गए तार!

    2026-09-06

    जल जीवन मिशन’ का नल टूटा, योजना छूटी: जब करोड़ों की पानी टंकी और बिछी पाइपलाइनें बन गईं ‘सफेद हाथी’

    2026-09-06

    दिन में खरीद-भंडारण, रात में परिवहन की कथित रणनीति? सर्वमंगला मार्ग पर ट्रक का वीडियो सामने आने से उठे सवाल

    2026-09-05
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Instagram

    Email : 
    yogeshmarketing429@gmail.com

    Address : 
    SECL Road, Mudapar, Korba, Chhattisgarh 495677

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Rounded Image

    Yogesh Saluja
    Chief Editor

    Mobile : 8602246033

    UDYAM-CG-10-0002997

    © 2026 SN India News. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.