कोरबा/छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी, कोरबा के तत्वावधान में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 100 बेड मेडिकल कॉलेज कोरबा में थेलिसिमिया और सिकलीन पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।
संगठन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करके जरूरतमंद बच्चों की मदद करें। उन्होंने कहा, “आज आपका रक्तदाता कल किसी के लिए जीवनदान बन सकता है।”
रक्तदाता सरकारी ब्लड बैंक में जाकर निःशुल्क रक्तदान कर सकते हैं, ताकि समय पर जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
अधिक जानकारी और सहयोग हेतु संपर्क करें: 7987905161 / 9827952504
यह प्रयास निःस्वार्थ सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी का उत्तम उदाहरण है।





























