कोरबा: जिले के उरगा हाटी रोड में भैसमा के समीप बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां ट्रेलर और कैप्सूल वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैप्सूल वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे, तभी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और राहत कार्य में मदद की।
इस दुर्घटना का सुखद पहलू यह रहा कि हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं, हालांकि वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को बहाल किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
SN इंडिया न्यूज से जितेन्द्र दास म कि रिपोर्ट
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


