नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में 23 मार्च को विष्णु देव साय द्वारा आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम में प्रदेश के सांसदों ने सहभागिता की। इस अवसर पर कोरबा की लोकप्रिय सांसद ज्योत्सना महंत तथा राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस गरिमामय आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य को और अधिक सशक्त बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में समन्वय बढ़ाने, योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और जनता को अधिकाधिक लाभ दिलाने पर जोर दिया। कार्यक्रम ने प्रदेश के विकास के प्रति सरकार और जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता को एक बार फिर स्पष्ट किया।
SN इंडिया न्यूज से जितेन्द्र दास कि रिपोर्ट




