– दुर्ग पुलिस की पुरानी भिलाई थाना टीम ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में लौह स्क्रैप, कोक और कोयला चोरी करने वाले एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 16वीं गिरफ्तारी की है। पुलिस ने हिमांशु ब्रदर्स कंपनी में कार्यरत लोडर ऑपरेटर हेमंत देवांगन (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया है, जो रात के अंधेरे में चोरी के माल को फ्लू डस्ट के नीचे छिपाकर संयंत्र से बाहर भिजवाने का काम करता था।
– गिरफ्तारी: गिरोह का 16वां सदस्य लोडर ऑपरेटर हेमंत देवांगन (निवासी धमतरी) गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
– मोडस ऑपरेंडी (अपराध का तरीका): भिलाई इस्पात संयंत्र से फ्लू डस्ट की लोडिंग के दौरान हाईवा वाहनों में नीचे लौह स्क्रैप, कोक और कोयला बिछा दिया जाता था और ऊपर से फ्लू डस्ट डालकर छुपा दिया जाता था।
कुल जप्ती:
– अब तक 90 लाख रुपये का लौह स्क्रैप (250 टन से अधिक)।
– वाहन (हाईवा, ट्रक), जेसीबी, हाइड्रा, लोडर और मशीनरी समेत कुल 3 करोड़ 22 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।
– ताजा जप्ती: घटना में प्रयुक्त लोडर (क्रमांक CG 07 CE 0249) जप्त।
– प्रमुख ठिकाने: पुलिस ने ग्राम अकलोरडीह स्थित ए.के. ट्रेडर्स और हथखोज के प्लॉट नंबर 18 पर छापा मारकर इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था।



