उड़ीसा से गांजा सप्लाई करने आए पति-पत्नी गिरफ्तार
आबकारी उड़नदस्ता टीम ने जजगा पुलिया के पास की कार्रवाई
22.6 किलो गांजा जब्त, कीमत लगभग ₹4.5 लाख बताई जा रही
सीतापुर थाना क्षेत्र के जजगा इलाके में आबकारी विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से गांजा लेकर सरगुजा पहुंचे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 22.600 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
आरोपियों की पहचान रूपनाथ यादव एवं इच्छा यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने उड़ीसा से गांजा लाकर सरगुजा क्षेत्र में सप्लाई करने की बात स्वीकार की। आबकारी विभाग ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है|
बताया जा रहा है कि आरोपी उड़ीसा नंबर की टीवीएस जूपिटर से गांजा लेकर पहुंचे थे। आबकारी टीम को जजगा पुलिया के पास दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद जांच में बड़ी खेप बरामद हुई।
कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी टीम की अहम भूमिका रही।
#Ambikapur #Surguja #BreakingNews #CrimeNews #GanjaSmuggling #ExciseDepartment #ChhattisgarhNews #Sitapur #Odisha






