मुंगेली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर और चरस तस्करी में 1 आरोपी और 1 अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 4.03 ग्राम ब्राउन शुगर और 20.18 ग्राम चरस जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 2 व्यक्ति मोटरसाइकल में ब्राउन शुगर और चरस की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने ग्राम छतौना में घेराबंदी की और मोटरसाइकल सवार 2 व्यक्तियों को पकड़ा।


