नगर निगम कोरबा के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन 23 जुलाई को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं नगरी निकाय विभाग के मंत्री माननीय श्री अरुण साव जी एवं कोरबा के लोकप्रिय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखनलाल देवांगन जी की उपस्थिति मे किया जाना है जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 दादर, सुनालिया चौक मल्टी लेवल पार्किंग, घंटाघर चौक में नेशनल फ्लैग स्थापना व सौंदर्यकरण व अन्य विकास कार्यों का भूमि पूजन प्रस्तावित है उक्त कार्यक्रमों की तैयारी हेतु आज नगर निगम के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री आशुतोष पांडे जी, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल जी, अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा अधीक्षण अभियंता श्री सुरेश बरुआ व नगर निगम के अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.






