रायपुर/छत्तीसगढ़। थाना डी.डी. नगर क्षेत्रांतर्गत सरोना शमशान घाट रोड के पास एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने गांजा के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अपने पास गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में हैं।
सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:
-
गुलाब कंडरा, पिता स्व. बृज कंडरा, उम्र 27 वर्ष, निवासी शक्ति घाट, सरोना, थाना डी.डी. नगर, रायपुर।
-
अन्तो नाग, पिता ओचुत नाग, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बांकीबहाल, थाना पटनागढ़, बलांगीर (उड़ीसा)।
-
ओचुत नाग, पिता कलाराम नाग, उम्र 64 वर्ष, निवासी ग्राम बांकीबहाल, थाना पटनागढ़, बलांगीर (उड़ीसा)।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।


