रायपुर, 25 जुलाई . जिले के गोबरा नवापारा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.50 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जुमला कीमती 10,000 रुपये बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम घसिया राम साहू पिता धीराजी उम्र 75 साल साकिन धुमा चौकी बिरेझर थाना कुरूद जिला धमतरी छत्तीसगढ़ है।
मामले के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी कृषि उपज मंडी के सामने नवागांव में एक सफेद रंग की थैला में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने रेड कार्यवाही की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.50 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जुमला कीमती 10,000 रुपये बरामद किया और थाना गोबरा नवापारा में अपराध पंजीबद्ध कर अपराध क्रमांक 285/25 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
उक्त रेड कार्यवाही में थाना गोबरा नवापारा से सउनि शाबिर अली, प्रआर 901 रंजित साहु, आर. 467 हुलास साहू, आर. कशान रजा एवं पेट्रोलिंग स्टाप का विशेष योगदान रहा।
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के दिशा निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी एवं विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इस मामले में भी पुलिस ने सफलतापूर्वक कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



